'रामायण' ने IMDb पर भी मारी बाजी, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को भी दे दी पटखनी
क्या है खबर?
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म 'रामायण' का डंका अब बॉक्स ऑफिस के बाद वैश्विक मंच पर भी बज रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने IMDb की इस हफ्ते की दुनिया की सबसे लोकप्रिय फिल्मों की सूची में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। खास बात है कि ग्लोबल टॉप-10 में जगह बनाने वाली यह इकलौती भारतीय फिल्म है, जिसने क्रिस्टोफर नोलन की बहुचर्चित फिल्म 'द ओडिसी' को भी पीछे छोड़ दिया है।
उपलब्धि
IMDb की ग्लोबल टॉप-10 सूची में बनी इकलौती भारतीय फिल्म
'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब इसने इस हफ्ते दुनियाभर की IMDb की सबसे लोकप्रिय फिल्मों की सूची में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म ग्लोबल टॉप-10 में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म है, जो कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।
सिनेमाघरों में अपने दूसरे हफ्ते के दौरान मिली ये उपलब्धि दर्शाती है कि फिल्म दुनियाभर के दर्शकों को लुभा रही है।
पसंद
यूजर्स की दिलचस्पी और पेज व्यूज में आगे निकली 'रामायण'
IMDb की ग्लोबल पॉपुलैरिटी रैंकिंग में 'रामायण' को 'यू कैन सी एवरीथिंग' और 'एबेनेजर' के बाद तीसरा स्थान मिला है, जबकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' चौथे नंबर पर है।
फिल्म की IMDb पर शानदार रेटिंग दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दिखाती है।
दरअसल, सामान्य रेटिंग के उलट यह रैंकिंग यूजर्स की दिलचस्पी और पेज व्यूज के आधार पर तय होती है, जो बताती है कि दर्शक फिल्म को लेकर कितने उत्साहित हैं।
रिलीज
अब 2027 में विदेशों में और बड़े स्तर पर रिलीज की तैयारी
हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बीच 'रामायण' की मौजूदगी भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म ने 5 नवंबर को अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
ग्लोबल पॉपुलैरिटी रैंकिंग में इसकी जगह बनना फिल्म की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान में एक और बड़ी उपलब्धि है, खासकर तब जब निर्माता 2027 में इसे अन्य विदेशी बाजारों में भी रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
रिकॉर्ड
1,500 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर 'रामायण'
बता दें कि IMDb की ये रैंकिंग फिल्म की टिकट बिक्री का हिसाब नहीं देती, बल्कि बताती है कि दुनियाभर में इसे कितना सर्च किया जा रहा है।
'रामायण' की ताजा रैंकिंग बताती है कि रिलीज के शुरुआती दिनों के बाद भी फिल्म की चर्चा विदेशों में बनी हुई है, वहीं फिल्म दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंच गई है। ये आंकड़ा पार करते ही 'रामायण' यह उपलब्धि हासिल करने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन जाएगी।