बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ के पार हुई 'रामायण', रणबीर कपूर ने तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड
क्या है खबर?
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 13 दिन निकालने के बाद इसने 800 करोड़ के क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, विदेशों में भी जबरदस्त दम दिखा रही है। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत रणबीर ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। आइए जानते हैं कि 'रामायण' की अब तक हुई कमाई का हाल।
कलेक्शन
'रामायण' की दमदार कमाई का सिलसिला जारी
सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के 13वें दिन (मंगलवार) 28.35 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि 12वें दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था।
फिल्म घरेलू स्तर पर 13 दिनों में कुल 820.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
इस कलेक्शन के साथ 'रामायण' ने एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' (782.20 करोड़) की कुल कमाई पीछे छोड़ दी है। अब इसकी नजरें 'धुरंधर' (840.20 करोड़) और 'KGF: चैप्टर 2' (859.70 करोड़) के घरेलू कलेक्शन पर होगी।
रिकॉर्ड
रणबीर कपूर और यश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म
विश्वस्तर पर 1,483.10 करोड़ रुपये का धाकड़ कलेक्शन करने के बाद, 'रामायण' ने रणबीर की पिछली फिल्म 'एनिमल' (915 करोड़) का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
यश की फिल्म 'KGF: चैप्टर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (करीब 1,200 करोड़) भी पीछे छूट गया है। इस तरह 'रामायण' दोनों के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
यह वर्ल्डवाइड 5वीं सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म बन चुकी है, जिससे आगे सिर्फ 'दंगल', 'धुरंधर 2', 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' का नाम हैं।