Loading...
'रामायण: भाग 2' की 60 फीसदी शूटिंग पूरी, दोगुनी भव्यता के साथ लाने की तैयारी
'रामायण: भाग 2' पर आया बड़ा अपडेट

'रामायण: भाग 2' की 60 फीसदी शूटिंग पूरी, दोगुनी भव्यता के साथ लाने की तैयारी

Nov 12, 2026
04:34 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का पहला भाग सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है। पौराणिक गाथा में राम जन्म, सीता स्वयंवर, वनवास और सीता हरण की कहानी दिखाई गई है। जटायु-रावण युद्ध के साथ पहले भाग का समापन हुआ। अब दर्शकों को इसके दूसरे भाग 'रामायण 2' का इंतजार है जो दिवाली, 2028 में रिलीज होगा। सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार ने बताया कि सीक्वल पर काम जोरों से चल रहा है और 60 फीसदी शूटिंग पूरी हो गई है।

भव्यता

दूसरा भाग पहले से भी ज्यादा शानदार होगा

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में, सिनेमैटोग्राफर ने सीक्वल के स्केल के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, "हमने भाग 2 का लगभग 60 प्रतिशत शूट कर लिया है। बहुत सारा VFX का काम, बहुत सारा मोशन कैप्चर का काम बाकी है क्योंकि दूसरा भाग पहले भाग से ज्यादा ग्रैंड होने वाला है। इसमें बहुत सारे CG कैरेक्टर हैं, जैसे हनुमान और पूरी वानर सेना। बहुत सारी डिटेल्स पर काम करने की जरूरत है।"

फैसला

विजुअल ट्रीटमेंट पर क्या बोले पंकज?

'रामायण' के विजुअल को कुछ लोगों द्वारा काल्पनिक कहने पर उन्होंने कहा, "अगर हम रामायण को असली जंगल में शूट करते, तो दुनिया बहुत असली लगती, लेकिन शायद हम ऐसा नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि हमारी दुनिया असली जंगल से ज्यादा बेहतर दिखे।"

उन्होंने कि अगर दर्शकों को काल्पनिक अनुभव दिया जा रहा है, तो असली जैसी दिखने वाली पत्तियों या डालियों पर क्यों अड़ा रहा जाए। यह तो बस खुद को जाहिर करने का एक अलग जरिया है।

ADVERTISEMENT