Loading...
'रामायण' का दुनियाभर में डंका, 2 दिन में 220 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रामायण ने की 221 करोड़ रुपये की कमाई

'रामायण' का दुनियाभर में डंका, 2 दिन में 220 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई

लेखन सयाली
Nov 07, 2026
03:31 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का दुनियाभर में डंका बज रहा है। अपनी रिलीज के महज 2 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 220 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। शुक्रवार को घरेलू कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म भारत में 48.05 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने में सफल रही। सैकनिल्क के अनुसार, 'रामायण' ने विदेशों में 35 करोड़ रुपये की कमाई की है।

रामायण

कैसा रहा 'रामायण' का प्रदर्शन?

'रामायण' की दुनियाभर में कुल कमाई 221.05 करोड़ रुपये और भारत में 134.8 करोड़ रुपये हो गई है। घरेलू कमाई में फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा योगदान दिया।

इसने दूसरे दिन 19,859 शो से 35.5 करोड़ रुपये कमाए, वहीं कन्नड़ वर्जन ने 904 शो से 5.15 करोड़ रुपये और तेलुगू वर्जन ने 1,530 शो से 4.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने 2 दिनों में विदेशों से 86.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

ADVERTISEMENT