'रामायण' से रकुल प्रीत की अनदेखी झलकियां, बोलीं- शूर्पणखा बनने में रोज लगते थे 4 घंटे
क्या है खबर?
साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। नितेश तिवारी के निर्देशन और रणबीर कपूर के राम अवतार से सजी ये फिल्म वाल्मीकि के महाकाव्य और रामचरितमानस पर आधारित है। फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अब इस यात्रा को लेकर एक बेहद भावुक नोट साझा किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए फिल्म के निर्माताओं का दिल से आभार व्यक्त किया है।
खुशी
'रामायण' का हिस्सा बनने पर जाहिर की अपनी खुशी
रकुल ने इंस्टाग्राम पर 'रामायण' की शूटिंग के दौरान की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।
तस्वीरों में वो सेट पर अपना मेकअप कराती और शूटिंग के लिए तैयार होती दिख रही हैं। एक भावुक पोस्ट लिखते हुए रकुल ने लिखा, 'ये मेरे लिए बेहद खास सफर रहा है। सदियों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही इस महान कहानी को इतने बड़े पैमाने पर पर्दे पर जीवंत होते देखना और इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट से जुड़ना उनके लिए गर्व का पल है।'
सराहना
रकुल ने की निर्माता-निर्देशक की जमकर तारीफ
रकुल ने पूरी कास्ट और क्रू का धन्यवाद करते हुए निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की जमकर सराहना की।
उन्होंने लिखा कि इन दोनों महान फिल्मकारों ने एक बड़ा सपना देखा और उसे पर्दे पर सच कर दिखाया। भारत से इस महान कहानी को पूरी दुनिया के सामने इतने भव्य और असाधारण तरीके से पेश करने की उनकी मेहनत और इच्छाशक्ति ने पूरे सफर के दौरान सभी को गहराई से प्रेरित किया है।
मेहनत
4 घंटे का मेक-अप और शूर्पणखा का रूप
राकुल ने अपनी मेकअप और कॉस्ट्यूम टीम की जमकर सराहना करते हुए बताया कि उन्हें शूर्पणखा के लुक में ढालने के लिए टीम हर दिन 4 घंटे तक कड़ी मेहनत करती थी।
उन्होंने बताया कि आज इस लुक को मिल रही सभी तारीफों का असली हकदार उनकी टीम का हुनर ही है। इस प्रोजेक्ट के लिए आभार जताते हुए रकुल ने कहा कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐसा पल है, जो हर भारतीय को गर्व महसूस कराता है।
ट्विटर पोस्ट
शूपर्णखा बनतीं रकुल प्रीत सिंह
BTS of Rakul Preet Singh as Surpanakha in #Ramayana 🔥 pic.twitter.com/hqZrv1Aq93
— 𝐑𝐮𝐠𝐠𝐚 (@LoyalYashFan) November 6, 2026