Loading...
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 6वें दिन दिखाया दम, दुनियाभर में कमाई 800 करोड़ के पार
'रामायण' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 6वें दिन दिखाया दम, दुनियाभर में कमाई 800 करोड़ के पार

Nov 11, 2026
10:00 am

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: भाग 1' बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड पर जो कसर अधूरी रह गई थी, वो यह फिल्म कारोबारी दिनों में पूरा करती नजर आ रही है। कलेक्शन में शानदार उछाल देखने को मिली है। आलम यह है कि इसने विश्व स्तर पर तहलका मचाते हुए 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे भारत से लेकर विदेशों तक शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए देखें फिल्म का ताजा कलेक्शन।

कमाई

बॉक्स ऑफिस पर गूंजी 'रामायण' की हुंकार

सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के 6वें दिन (मंगलवार) 94.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही नेट कलेक्शन 440.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

इस तरह भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 526.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दूसरी ओर, विदेशों में, फिल्म ने 6वें दिन 35 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल विदेशी कमाई अब तक 297 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही, वैश्विक कुल कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फायदा

त्योहारी छुट्‌टी का फायदा उठा रही फिल्म

'रामायण' ने सोमवार को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाला आकंड़ा दर्ज किया था। इसका कुल कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये था।

अगले दिन मंगलवार को 94.10 करोड़ के साथ कलेक्शन में 12.5 फीसदी गिरावट आई, लेकिन यह त्योहारी छुट्टी का खूब फायदा उठा रही है।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। इसमें साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और लारा दत्ता भी हैं।

ADVERTISEMENT