रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 5वें दिन रचा इतिहास, तोड़ दिया 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की 'रामायण: भाग 1' दिवाली के अवसर पर 5 नवंबर को रिलीज हुई। वीकेंड पर दमदार कारोबार कलेक्शन करने के बाद, इस पौराणिक महाकाव्य ने वो कर दिखाया है जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं रही होगी। इसने सोमवार की परीक्षा न सिर्फ पास की, बल्कि धुंआधार कमाई करते हुए 5वें दिन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ 'धुरंधर 2' और 'पठान' समेत कई फिल्में पिछड़ गईं।
कलेक्शन
कारोबारी दिनों में आते ही 'रामायण' का बजा डंका
सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने 5वें दिन (सोमवार) को 107.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसमें सबसे बड़ी कमाई का हिस्सा हिंदी भाषा से आया है, जिसमें इसने 87.25 करोड़ कमाए। कन्नड़ में 7.50 करोड़, तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 4 करोड़ और मलयालम में 2.75 करोड़ रुपये कमाए।
इसी के साथ 'रामायण' का भारत में कुल कलेक्शन अब 346.35 करोड़ रुपये हो गया है।
विश्व स्तर पर यह कुल 507.55 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर चुकी है।
रिकॉर्ड
'रामायण' के रिकॉर्ड से पीछू छूटीं ये फिल्में
सोमवार को 107.50 करोड़ रुपये के साथ 'रामायण' 5वें दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है।
इसने 'धुरंधर 2' (5वें दिन 60 करोड़), 'पठान' (5वें दिन 58.50 करोड़), 'गदर 2' (55.40) और 'पुष्पा: द रूल' (46.40) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं।
इसमें सीता के किरदार में साई पल्लवी, रावण के किरदार में यश और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे हैं।