
राम कपूर अश्लील टिप्पणियां कर विवाद में फंसे, दिखाया 'मिस्त्री' के प्रचार से बाहर का रास्ता
क्या है खबर?
अभिनेता राम कपूर वेब सीरीज 'मिस्त्री' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें उनके साथ मोना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके जरिए वह OTT की दुनिया में अपने हाथ आजमाने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही राम विवादों में आ गए हैं। दअरसल, खबर है कि उन्हें अपनी ही सीरीज के प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों से बाहर कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह है राम अभिनेता की अश्लील टिप्पणियां बताई जा रही हैं।
विवादित टिप्पणी
ऐसा लग रहा है जैसे मेरा 'गैंग रेप' हो रहा है- राम
राम ने 'मिस्त्री' के प्रमोशन के दौरान कई भद्दी और यौन टिप्पणियां कीं, जिसने वहां मौजूद भी लोगाें को हैरान कर दिया। मिड डे के मुताबिक, जियो हॉटस्टार से जुड़े एक सूत्र ने राम की हरकत पर कहा, "उनकी आवाज और जोक बहुत अभद्र थे। उनका लगातार इंटरव्यू था। काम के इस दबाव पर वह बोले- लग रहा है जैसे मेरा 'गैंग रेप' हो रहा है। ये टिप्पणी उन्होंने तब की, जब एक पत्रकार अपना माइक सही कर रही थी।
खुलासा
महिला के कपड़ों पर भी की आपत्तिजनक टिप्पणी
राम ने जियो हॉटस्टार और पब्लिक रिलेशन टीम के साथ बातचीत के दौरान भी उनके कपड़ों और परिवार के खिलाफ भद्दे कमेंट किए। एक एग्जिक्यूटिव ने कहा, "उन्होंने मेरी सहकर्मी की ड्रेस देखी और उसकी लंबाई की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये कपड़ा उनका ध्यान भटका रहा है।" जियो हॉटस्टार के एक और कर्मी ने बताया कि राम की लगातार अश्लील टिप्पणियों से उनकी टीम के होश उड़ गए। उन्होंने बड़ी भद्दी-भद्दी बातें कहीं।
विवाद
सहकर्मी की मां तक पहुंच गए राम
जियो हॉटस्टार के कर्मचारी ने बताया, "राम कपूर ने हमारे एक पुरुष सहकर्मी से कहा कि उस रात इनकी मां को सिर दर्द का नाटक करना चाहिए था। इससे वह पैदा ही न हो पाते। उन्होंने सेक्स पोजिशन पर भी बात की।" अगले दिन OTT प्लेटफॉर्म के वरिष्ठ कर्मचारियों ने HR के साथ बातचीत की और तय किया कि अब राम को सीरीज से जुड़े किसी भी प्रचार कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। मोना सिंह अब अकेले इंटरव्यू देंगी।
रिलीज
'मिस्त्री' कब हो रही रिलीज?
'मिस्त्री' का बात करें तो यह लोकप्रिय अमेरिकी टीवी सीरीज 'मॉन्क' का भारतीय वर्जन है। इसका प्रीमियर 27 जून, 2025 से OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर होने जा रहा है। राम इस सीरीज में जासूस अरमान मिस्त्री का किरदार निभा रहे हैं, जबकि मोना इसमें एक निडर ACP सेहमत सिद्दीकी के रूप में नजर आएंगी। टीकू तलसानिया की बेटी शिखा तलसानिया भी इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। 9 जून को सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था।