NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राम कपूर बोले- न सर्जरी, ना शार्ट कट; कड़ी मेहनत से बदला अपना हुलिया
    अगली खबर
    राम कपूर बोले- न सर्जरी, ना शार्ट कट; कड़ी मेहनत से बदला अपना हुलिया
    राम कपूर ने की अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर बात

    राम कपूर बोले- न सर्जरी, ना शार्ट कट; कड़ी मेहनत से बदला अपना हुलिया

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 06, 2025
    08:11 pm

    क्या है खबर?

    टीवी के मशहूर अभिनेता राम कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनका दमदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन। पिछले कुछ समय से वह बड़े दुबले-पतले या कहें फिट नजर आ रहे हैं।

    उन्होंने अपना 55 किलो वजन घटाया है। उनका बदला हुआ अंदाज देख लोग कहने लगे कि वो सर्जरी कराकर पतले हुए हैं।

    अब इन खबरों पर राम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपनी प्रतिक्रिसा दी है।

    आइए जानें क्या बोले अभिनेता।

    जवाब

    राम ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

    वीडियो में राम बोले, "अचानक से ये खबर वायरल हो गई है। बहुत लोग मुझसे पूछ रहे हैं और वो सोच रहे हैं कि मैंने वजन कम करने के लिए सर्जरी करवाई है। सबसे पहले तो ये बता दूं कि इसमें कुछ गलत नहीं है, लेकिन अब 30 सेकंड से कम समय में मैं आपको ये साबित करके दिखाऊंगा कि मैंने कुछ भी नहीं करवाया है।"

    इसके बाद राम आर्म फ्लेक्स (एक तरह का व्यायाम) करके दिखाते हैं।

    दो टूक

    सर्जरी से नहीं घंटों पसीना बहाकर राम ने बदला हुलिया

    राम ने कहा, "मेरे पास बेहतरीन बॉडी नहीं है, लेकिन मुद्दा ये है कि इस तरह के शारीरिक बदलाव के लिए कड़ी मेहनत और कई घंटे लगते हैं। समझो। ऐसी बॉडी के लिए कोई भी शॉर्ट कट या सर्जरी नहीं है। सर्जरी सिर्फ वजन कम करती है। वो इस तरह की बॉडी आपको नहीं देती। मैं अगले 4 से छह महीने के अंदर एक मजबूत 6-पैक बनाने जा रहा हूं। कोई शॉर्ट कट नहीं, कोई सर्जरी नहीं, कोई ओजेम्पिक नहीं।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    राम कपूर का ट्रोलर्स को जवाब pic.twitter.com/C1M4YjBWga

    — Nehasharmanewsbytes (@nehuvk) February 6, 2025

    खानपान

    पूरे दिन में 2 बार खाना खाते हैं राम

    राम ने एक इंटरव्यू में बताया था, "कोई भी डाइट स्थायी नहीं होती। डाइटिंग के बजाय आपको अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत होती है। स्वस्थ लोग अलग तरह से सोचते हैं, इसलिए हमेशा अपनी सोच को अच्छा रखें। मैं पूरा दिन सिर्फ 2 बार खाना खाता हूं। एक सुबह साढ़े 10 बजे और दूसरा शाम साढ़े 6 बजे। सूर्यास्त के बाद मैं कुछ नहीं खाता। इस बीच में पानी, चाय या कॉफी के अलावा कुछ भी चीज नहीं लेता।"

    लोकप्रियता

    छोटे पर्दे पर लोकप्रिय हैं राम

    राम अब तक कई टीवी धारावाहिकाें और फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन असल में उन्हें एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने स्टार बनाया। इसमें उनके किरदार का नाम राम कपूर ही था। शो में उनके साथ अभिनेत्री याक्षी तनवर नजर आई थीं।

    राम पिछले साल सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'युधरा' में दिखे थे। वह अब तक दर्जनभर से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन असल में उन्होंने नाम टीवी से ही कमाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी जगत की खबरें
    टीवी शो

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    टीवी जगत की खबरें

    प्रिंस नरुला बने पापा, पत्नी युविका चौधरी ने दिया बेटी को जन्म युविका चौधरी
    'बिग बॉस 18': हेमा शर्मा हुईं घर से बेघर, जानिए उनके बारे में  बिग बॉस
    दृष्टि धामी बनीं मां, शादी के 9 साल बाद दिया बेटी को जन्म  टीवी शो
    'बिग बॉस 18': मुस्कान बामने हुईं घर से बेघर, जानिए उनके बारे में  बिग बॉस

    टीवी शो

    'जिगरा': 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले में आएंगी आलिया भट्ट, वेदांग रैना भी देंगे साथ  आलिया भट्ट
    प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024 भारत में कब और कहां देखें? यहां जानिए सबकुछ एमी अवार्ड्स
    'बिग बॉस 18' में नजर आएंगी निया शर्मा, साइन किया कॉन्ट्रैक्ट  निया शर्मा
    'अनुपमा': काव्या उर्फ मदालसा शर्मा ने छोड़ा शो, साझा किया भावुक कर देने वाला वीडियो रूपाली गांगुली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025