LOADING...
फिल्म 'पेड्‌डी' को मिली नई रिलीज तारीख, अब राम चरण और वरुण का होगा टकराव
फिल्म 'पेड्‌डी' की नई रिलीज तारीख का ऐलान

फिल्म 'पेड्‌डी' को मिली नई रिलीज तारीख, अब राम चरण और वरुण का होगा टकराव

May 01, 2026
07:28 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्‌डी' एक बार फिर चर्चा में हैं। निर्माताओं ने 1 मई को आधिकारिक ऐलान करते हुए आखिरकार इसकी नई रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। पहले फिल्म अप्रैल में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन निर्देशक बुची बाबू सना ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया। उन्होंने बची हुई शूटिंग का हवाला देते हुए रिलीज को स्थगित करने ऐलान किया था। हालांकि, अब 'पेड्‌डी' को जून में रिलीज किया जाएगा।

रिलीज

इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

संगीतकार एआर रहमान ने 'पेड्‌डी' का नया पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'दृढ़ संकल्प ही उसकी कहानी है। दृढ़ निश्चय ही उसका हथियार है। #पेड्डी 4 जून, 2026 को विश्वव्यापी रिलीज।' पहले 4 जून को यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज होना था, लेकिन अब उसे टाल दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि 'पेड्‌डी' की टक्कर वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से होगी, जो 5 जून को रिलीज के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement