IPL के बाद मचेगा राम चरण का शोर, इस दिन पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म 'पेड्डी'
मनोरंजन
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज डेट सामने आ गई है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म 4 जून, 2026 को यानी IPL खत्म होने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वृद्धि सिनेमाज और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में हैं। एआर रहमान के संगीत ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
'पेड्डी' के गानों ने बटोरे लाखों व्यूज
'पेड्डी' के गाने 'चिकीरी चिकीरी' और 'राय राय रा रा' इंटरनेट पर खूब वायरल हो गए हैं, जिन्हें अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। आर रत्नावेलु ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी संभाली है और नवीन नूली इसका संपादन कर रहे हैं। फिल्म में दर्शकों को बेहद शानदार विजुअल देखने को मिलेंगे, जिसका इंतजार वे काफी समय से कर रहे हैं।