LOADING...
जाह्नवी कपूर के बदतर शॉट्स देख निर्देशक पर चिल्लाए थे राम चरण- बस बहुत हुआ?
जाह्नवी कपूर के आपत्तिजनक शॉट्स देख बीच में आए राम चरण

जाह्नवी कपूर के बदतर शॉट्स देख निर्देशक पर चिल्लाए थे राम चरण- बस बहुत हुआ?

Jun 07, 2026
11:46 am

क्या है खबर?

साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' रिलीज के बाद से ही विवादों में है। सोशल मीडिया पर जाह्नवी की अब एक कथित चैट लीक हुई है, जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए एक वाकये का जिक्र है। इस लीक चैट के मुताबिक, फिल्म के सेट पर जाह्नवी के शरीर के कुछ खास क्लोजअप कैमरा शॉट्स लिए जा रहे थे, जिस पर अभिनेता राम चरण ने कड़ी आपत्ति जताते हुए निर्देशक को फटकार लगाई थी।

खुलासा

असहज करने वाले शॉट्स पर राम चरण ने दिया था जाह्नवी का साथ

'पेड्डी' में जाह्नवी के किरदार 'अचियम्मा' को जरूरत से ज्यादा कामुक दिखाने को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा है। इसी बीच इंटरनेट पर जाह्नवी का एक कथित निजी चैट लीक हुई है। इसके मुताबिक, जाह्नवी कुछ असहज करने वाले कैमरा शॉट्स से परेशान थीं और जब उन्होंने ये बात उठाई तो राम चरण ने उनका साथ दिया। जाह्नवी ने इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े होने के लिए राम चरण की जमकर तारीफ की थी।

बचाव

निर्देशक की हरकत देख बीच में आए थे राम चरण

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल है, जिसे पिछले साल अक्टूबर का बताया जा रहा है। इसमें जाह्नवी कैमरे के कुछ खास एंगल्स पर आपत्ति जताती नजर आती हैं। चैट के अनुसार, उन्होंने स्पष्ट कहा था कि शरीर के ऊपरी हिस्से और कमर के शॉट्स नहीं लिए जाएंगे। जाह्नवी ने अपने को-स्टार राम चरण की सराहना करते हुए दावा किया कि उन्होंने भी निर्देशक को ऐसे एंगल्स से शूट न करने की चेतावनी दी थी, जिससे निर्देशक नाराज हुआ।

Advertisement

चैट

"राम सर ने कहा- बस अब बहुत हुआ"

आगे जाह्नवी ने लिखा, "मैं कसम खाती हूं, वो इस पूरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन इंसान हैं, वहीं जब एक फैन ने इस स्थिति की तुलना फिल्म 'गेम चेंजर' में कियारा आडवाणी के दृश्यों को लेकर हुई आलोचना से की, तो जाह्नवी ने दावा किया, नहीं, इस फिल्म में वे जो शॉट्स ले रहे थे, वो उससे भी ज्यादा खराब थे, लेकिन राम सर ने साफ मना कर दिया और कहा कि बस अब बहुत हुआ, इसे तुरंत रोको।"

Advertisement

नाराजगी

"कहेंगे क्लोज-अप और कैमरा क्लीवेज पर टिका देंगे"

बॉडी डबल्स को लेकर जताए गए डर पर प्रतिक्रिया देते हुए जाह्नवी ने कथित तौर पर लिखा, 'हां, मैंने ये बात कही है, लेकिन आप तो जानते ही हैं कि यहां चीजें कैसी होती हैं। वे कहेंगे कि क्लोज-अप शॉट ले रहे हैं और कैमरा आपके क्लीवेज पर टिका देंगे। आप यहां किसी भी चीज पर भरोसा नहीं कर सकते।' हालांकि, इन स्क्रीनशॉट्स पर जाह्नवी या राम चरण की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

समर्थन

जाह्नवी के समर्थन में उतरीं मेकअप आर्टिस्ट सावलिन कौर

'पेड्डी' में जाह्नवी के किरदार को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनकी मेकअप आर्टिस्ट सावलिन कौर मनचंदा भी उनके समर्थन में सामने आई हैं। सावलिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि जाह्नवी ने फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन, यानी डबिंग और एडिटिंग के दौरान कुछ खास शॉट्स पर कड़ी आपत्ति जताई थी। सोशल मीडिया पर सावलिन के इस कदम को वायरल दावों के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement