'पेड्डी' रिव्यू: राम चरण की एक्टिंग सुपरहिट, पर जाह्नवी ने नहीं जीते दिल; क्या बोली जनता?
क्या है खबर?
इन दिनों साउथ के सुपरस्टार राम चरण फिल्म 'पेड्डी' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म इसलिए भी सुर्खियां बटोर रही है, क्योंकि इसमें राम चरण की जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ बनी है। जोरदार प्रचार और फैंस के सिनेमाघरों में शोर-शराबे के बीच ये फिल्म अब आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने एक्स पर अपना रिव्यू देना भी शुरू कर दिया है। आइए जानें जनता को कैसी लगी पेड्डी।
एक्टिंग
राम चरण की एक्टिंग देख झूम उठे दर्शक
'पेड्डी' को लेकर दर्शकों और प्रशंसकों के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म देखकर निकले लोगों ने फिल्म को एक सुर में 'ब्लॉकबस्टर' घोषित कर दिया है। दर्शकों का कहना है कि राम चरण ने स्क्रीन पर तहलका मचा दिया है। कुछ के मुताबिक, ग्लोबल स्टार राम चरण ने फिल्म के हर एक फ्रेम में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और स्वैग से जान फूंक दी है। उन्हें देख सिनेमाघरों में लगातार सीटियां और तालियां बज रही हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म देख उत्साहित यूजर का पोस्ट
Congrats to Team PEDDI for the Stupendous BLOCKBUSTER ... @AlwaysRamCharan bhai excels in every Frame.
— Nikhil Siddhartha (@actor_Nikhil) June 3, 2026
#BucchiBabu garu delivers a very Satisfying film. @RathnaveluDop garu & #ArRehman 🙏🏽🙏🏽🙏🏽💥💥💥
Must Watch on the BIG screen... @MythriOfficial @vriddhicinemas SIXERRR #PEDDI pic.twitter.com/RYs3Vfla3T
VFX
लेकिन दिल्ली वाले दृश्यों के कमजोर VFX ने किया निराश
एक यूजर ने इस फिल्म को 'साहसी प्रयोग' बताते हुए राम चरण की एक्टिंग और एआर रहमान के बैकग्राउंड स्कोर की तारीफ की, वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि फिल्म का दूसरा हाफ और क्लाइमैक्स काफी प्रभावशाली है। हालांकि, कुछ दर्शकों ने दिल्ली वाले दृश्यों के कमजोर VFX और धीमे स्क्रीनप्ले को इसकी कमियां बताया। इसके बावजूद रहमान के संगीत और राम चरण के दमदार अंदाज को खूब सराहना मिल रही है।
संगीत
राम चरण के साथ रहमान का संगीत भी छाया
एक अन्य यूज़र ने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए लिखा, ' पेड्डी' ने तो सीधे मैदान के बाहर बॉल मार दी है। राम चरण ने इस फिल्म में पुरस्कार जीतने लायक शानदार परफॉर्मेंस दी है, जिसे एआर रहमान के एक मजबूत व रूह को छू लेने वाले संगीत का बेहतरीन साथ मिला है।' हालांकि, दर्शकों के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू सना की कहानी और उनके निर्देशन की कुछ खास तारीफ नहीं हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यूजर का रिव्यू
#Peddi - ⭐️⭐️⭐️#Peddi hits the ball out of the ground.
— klaasen (@donkena_naveen) June 4, 2026
An award-worthy performance by @AlwaysRamCharan, backed by a powerful script from @BuchiBabuSana and a solid, soul-stirring soundtrack by @arrahman. pic.twitter.com/cFIvWxKx7h
नापसंद
जाह्नवी की एक्टिंग को दर्शकों ने कहा 'बेहद नकली'
दर्शकों का कहना है कि जाह्नवी कपूर का किरदार बहुत ही खराब तरीके से लिखा गया है और कई सीन्स में उनकी एक्टिंग बेहद नकली और हद से ज्यादा खराब लगी है। कोई कह रहा कि उनके किरदार की जरूरत ही नहीं थी तो कोई उनके पहनावे की आलोचना कर रहा है। एक ने लिखा, 'जाह्नवी इस फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी हैं।' दर्शकों के मुताबिक, राम चरण पूरी फिल्म को अपने दम पर खींच ले जाते हैं।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
#Peddi ⭐⭐⭐/5
— Honest Review (@honestreview01) June 3, 2026
✅ Positives:
• Ram Charan's outstanding performance (National award 💯)
• ARR's songs & background score
• Pre-interval sequence
• Massa Massa episode
• Emotional last hour & climax
• #JagapathiBabu add good value
• #Shivanna Ok -Ok
❌ Negatives:
•… pic.twitter.com/M0ajJhhUuC
ट्विटर पोस्ट
जाह्नवी कपूर ने नहीं जीता दिल
Peddi - one time watch. Enjoyed watching it in theatre with hoots and catcalls and whistles.
— Sunita Sayammagaru 🇮🇳🇬🇧 (@drsunita02) June 4, 2026
Action and dance of Ram charan - too good. He is the one-man army of the movie.
Jagapathi Babu: good.
Jahnavi Kapoor : weakest link of the movie. There was no reason for her role at… pic.twitter.com/3xyTHgEtCL