राम चरण की 'पेड्डी' ने कमाए 315 करोड़, पर विवादों के आगे झुके फिल्म के निर्देशक
राम चरण की नई फिल्म 'पेड्डी' आजकल खूब चर्चा में है। यह फिल्म एक तरफ जहां दुनियाभर में 315 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रही है, वहीं कुछ बातों को लेकर इसकी खूब चर्चा भी हो रही है।
यह एक खेल और एक्शन से भरपूर ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम अपने समाज के लिए लड़ने वाले एक पहलवान की भूमिका में हैं।
फिल्म में जाह्नवी मुख्य अभिनेत्री के तौर पर दिख रही हैं। जहां एक और फिल्म के एक्शन और दमदार ऊर्जा को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी और फिल्म के कुछ रचनात्मक फैसलों को लेकर दर्शकों ने सवाल उठाए हैं।
'पेड्डी' के निर्देशक ने मांगी माफी किया ये बड़ा वादा
फिल्म में पहलवान का किरदार निभाने के लिए राम ने महीनों तक कड़ी कुश्ती की ट्रेनिंग ली और इस दौरान उन्हें कई बार चोटें भी लगीं।
उन्होंने तेलंगाना के कुश्तीबाजों और दंगल फिल्म के कोच के साथ मिलकर बहुत पसीना बहाया है, लेकिन कुछ दर्शकों ने फिल्म के कुछ दृश्यों पर अपनी आपत्ति जताई है।
खास तौर पर उन दृश्यों पर जहां बिना सहमति के रोमांटिक हरकतें दिखाई गई हैं और जाह्नवी के किरदार को केवल एक वस्तु की तरह पेश किया गया है। इन आलोचनाओं के बाद फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वे दर्शकों की चिंताओं को दूर करने के लिए फिल्म में बदलाव करेंगे। यह सब तब हो रहा है जब 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार कमाई जारी रखे हुए है।