'पेड्डी' ने 6 दिनों में कमाए 332 करोड़, राम चरण-जाह्नवी कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर
मनोरंजन
राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
पिछले गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में ही दुनिया भर में 332.1 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है।
'पेड्डी' ने भारतीय फिल्मों के लिए तीसरी सबसे बड़ी शुरुआत की दर्ज
'पेड्डी' ने रिलीज के पहले दिन 51 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ भारतीय फिल्मों के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की।
छठे दिन कमाई भले ही थोड़ी घटकर 9.65 करोड़ रुपये रह गई, लेकिन फिल्म का जलवा अब भी कायम है। इसका तेलुगू वर्जन अब 150 करोड़ के शेयर क्लब में शामिल हो गया है, जो उपलब्धि अब तक केवल 12 फिल्मों को ही मिली है।
यही नहीं, बुक माय शो पर महज 24 घंटों में 1.27 लाख से ज्यादा टिकटें बिक गईं, जिससे पता चलता है कि दर्शक अभी भी इसे देखने के लिए कतार में लगे हैं!