NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा में हुई सुलह, एक-दूसरे को बताया अपनी बहन
    मनोरंजन

    राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा में हुई सुलह, एक-दूसरे को बताया अपनी बहन

    राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा में हुई सुलह, एक-दूसरे को बताया अपनी बहन
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 16, 2023, 11:52 am 1 मिनट में पढ़ें
    राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा में हुई सुलह, एक-दूसरे को बताया अपनी बहन
    राखी-शर्लिन के बीच हुई दोस्ती

    पिछले साल राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की बीच कड़वाहट ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों एक के बाद एक दूसरे के खिलाफ तीखे बयान दे रही थीं। यहां तक कि मामला अदालत तक पहुंच गया था। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। अब दोनों ने अपनी कड़वाहट भुलाकर एक हो गई हैं। दोनों अभिनेत्रियों की दोस्ती सामने आई है और राखी ने कैमरे पर शर्लिन को अपनी बहन बताया है।

    गिले-शिकवे भुला गले मिलीं राखी और शर्लिन

    बुधवार को राखी और शर्लिन एक दूसरे से लगे मिलती दिखीं। दोनों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। मीडिया से बात करते हुए राखी ने कहा, "शर्लिन मेरी पुरानी दोस्त है। इसमें कोई शक नहीं है कि हमारे बीच चीजें खराब हो गई थीं, उसके लिए मैं अपनी बहन से माफी मांगती हूं। मैं तुमसे प्यार करती हूं शर्लिन।" इसपर शर्लिन मजाकिया अंदाज में पूछती हैं, "बड़ी बहन या छोटी बहन?"

    राखी-शर्लिन की हुई दोस्ती

    Instagram post

    A post shared by viralbhayani on February 16, 2023 at 11:04 am IST

    कहां से शुरु हुआ था मामला?

    कुछ महीने पहले राखी और शर्लिन का झगड़ा सुर्खियों में रहा था। यह झगड़ा बिग बॉस कंटेस्टेंट साजिद खान को लेकर था। शर्लिन ने 'बिग बॉस' में साजिद की एंट्री पर सवाल उठाए थे। शर्लिन खुद साजिद के खिलाफ #MeToo आंदोलन के दौरान यौन शोषण की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। इस मामले में राखी साजिद को सपोर्ट करती नजर आई थीं। इसके बाद राखी और शर्लिन एक-दूसरे से ही भिड़ गई थीं और मीडिया में खूब बयानबाजी की थी।

    अदालत पहुंचा था दोनों का झगड़ा

    राखी ने शर्लिन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था और अपने वकील के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। राखी ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शर्लिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि शर्लिन ने उन्हें अपमानित किया। इसके बाद शर्लिन ने राखी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। पिछले महीने इस मामले में राखी को हिरासत में भी लिया गया था।

    मुश्किल वक्त में राखी के साथ आईं शर्लिन

    राखी की जिंदगी में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। वह अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ झगड़े को लेकर सुर्खियों में हैं और कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। राखी ने आदिल के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। आदिल फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी मां का कैंसर के इलाज के दौरान निधन हो गया था। इस मुश्किल वक्त में शर्लिन अब राखी के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    राखी सावंत
    शर्लिन चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार

    राखी सावंत

    राखी सांवत के पति आदिल खान की बढ़ाई गई पुलिस हिरासत, बोलीं- मुझे जीत मिली है बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी पर ईरानी महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज क्राइम समाचार
    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को सोमवार तक आर्थर रोड जेल भेजा गया बॉलीवुड समाचार
    आदिल खान को लेकर आया राखी सावंत के पूर्व पति का बयान, कही ये बात रितेश

    शर्लिन चोपड़ा

    शर्लिन चोपड़ा मामले में राखी सावंत के खिलाफ 1 फरवरी तक नहीं होगी कार्रवाई राखी सावंत
    राखी सावंत को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत राखी सावंत
    राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत राखी सावंत
    राज कुंद्रा समेत चार लोगों को पोर्नाेग्राफी मामले में मिली अग्रिम जमानत राज कुंद्रा

    बॉलीवुड समाचार

    'शहजादा' ने रिलीज से पहले कर डाली करोड़ों की कमाई, जानिए फिल्म में क्या है खास  कार्तिक आर्यन
    'शहजादा' अभिनेत्री कृति सैनन हैं इतने करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन, जानिए कारों का कलेक्शन  कृति सैनन
    कार्तिक आर्यन इंडिया गेट पर बच्चों के साथ दिखे, 'शहजादा' का गाना कर रहे थे लॉन्च कार्तिक आर्यन
    अक्षय कुमार कितने पढ़े लिखे हैं? मिल चुकी है डॉक्टरेट की उपाधि अक्षय कुमार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023