NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी पर ईरानी महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज
    मनोरंजन

    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी पर ईरानी महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी पर ईरानी महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 12, 2023, 04:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी पर ईरानी महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज
    आदिल दुर्रानी पर लगे रेप के आरोप

    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राखी ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप में FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद से वह पुलिस हिरासत में हैं और फिलहाल आर्थर रोड जेल में बंद हैं। अब एक ईरानी महिला ने आदिल के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में मैसूर में आदिल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। महिला ने आदिल पर उन्हें धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

    आदिल ने पुलिस शिकायत न करने की दी थी चेतावनी

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने आदिल पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार यह घटना तब हुई थी, जब वे दोनों मैसूर में साथ रहते थे। जब महिला ने उनसे शादी करने की बात कही तो उन्होंने बताया कि उनके कई लड़कियों के साथ ऐसे संबंध हैं। उन्होंने उन्हें कुछ प्राइवेट तस्वीरें भेजीं और पुलिस में शिकायत न करने की चेतावनी दी।

    राखी ने लगाए थे आदिल पर गंभीर आरोप

    पिछले हफ्ते राखी ने आदिल के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद ओशिवारा पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा का और अन्य महिला के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए थे। महाराष्ट्र पुलिस ने आदिल के खिलाफ IPC की धारा 406, 498 (ए), 377 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी और कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें 13 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

    पिछले साल राखी और आदिल ने की थी शादी

    राखी ने 2022 में आदिल से शादी की थी, लेकिन उन्होंने किसी को इसकी भनक नहीं लगने दी। राखी ने शादी के आठ महीने बाद यह खुलासा किया कि आदिल से शादी कर उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। राखी ने आदिल संग शादी के कागजात सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। हालांकि, अब उनकी शादी भी टूटने की कगार पर है और विवादों में है। राखी आदिल पर लगातार गंभीर आरोप लगा रही हैं।

    राखी की जिंदगी में मची है उथल-पुथल

    हाल ही में राखी ने अपनी मां को खोया है जिससे वह बुरी तरह टूट गई थीं। राखी की मां कैंसर से जूझ रही थीं। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद दिया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद उन्होंने कहा था कि अब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। इसके बाद वह आदिल के खिलाफ खुलकर सामने आई थीं।

    'बिग बॉस' के पहले सीजन से मशहूर हुई थीं राखी

    राखी एक चर्चित मॉडल, अभिनेत्री और डांसर हैं। वह अपने अतरंगी बयानों और हरकतों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इसी वजह से उन्हें ड्रामा क्वीन कहा जाता है। राखी 'मैं हूं ना', 'मस्ती', 'दिल बोले हड़िप्पा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 2006 में वह 'बिग बॉस' के पहले सीजन की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक थीं। उसी साल राखी और मीका सिंह का विवाद खूब सुर्खियों में रहा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    राखी सावंत
    क्राइम समाचार
    मैसूर

    राखी सावंत

    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को सोमवार तक आर्थर रोड जेल भेजा गया बॉलीवुड समाचार
    आदिल खान को लेकर आया राखी सावंत के पूर्व पति का बयान, कही ये बात रितेश
    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी पुलिस हिरासत में, अभिनेत्री बोलीं- मेरे साथ मारपीट की बॉलीवुड समाचार

    क्राइम समाचार

    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को बताया 'गोल्ड डिगर', आरोपों का किया खंडन सुकेश चंद्रशेखर
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात

    मैसूर

    अमित शाह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले उठाया बड़ा कदम, मंत्रिमंडल विस्तार को दी मंजूरी कर्नाटक
    कर्नाटक: अज्ञात लोगों ने की चर्च में तोड़फोड़, ईसा मसीह की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान कर्नाटक
    कर्नाटक: मैसूर में बस और कार में टक्कर, 2 बच्चे समेत 10 की मौत कर्नाटक

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023