NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की जुबानी जंग पहुंची कोर्ट, ड्रामा क्वीन ने किया केस
    अगली खबर
    राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की जुबानी जंग पहुंची कोर्ट, ड्रामा क्वीन ने किया केस
    कोर्ट-कचहरी तक पहुंची राखी और शर्लिन की जुबानी जंग

    राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की जुबानी जंग पहुंची कोर्ट, ड्रामा क्वीन ने किया केस

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 06, 2022
    02:15 pm

    क्या है खबर?

    ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वैसे भी विवादों से उनका पुराना नाता है।

    आजकल वह शर्लिन चोपड़ा के साथ हुए अपने झगड़े को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब तो दोनों की जुबानी जंग अदालत तक पहुंच गई है। दरअसल, राखी ने शर्लिन के खिलाफ केस कर दिया है। दोनों के बीच मामला सुलझता नहीं दिखाई दे रहा है।

    आइए जानते हैं आखिर राखी ने ये कदम क्यों उठाया।

    शिकायत

    राखी का आरोप- शर्लिन ने किया अपमानित

    बीते कुछ दिनों से राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच जबरदस्त कैट फाइट देखने को मिल रही है। अब यह जुबानी जंग कानूनी लड़ाई में तब्दील हो चुकी है।

    राखी ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शर्लिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि शर्लिन ने उन्हें अपमानित किया है।

    राखी ने उन पर मानहानि का केस किया है। राखी का कहना है कि शर्लिन के खिलाफ उनके पास एक नहीं बल्कि कई सबूत हैं।

    शुरुआत

    कहां से शुरू हुआ था झगड़ा?

    दरअसल, निर्देशक साजिद खान की 'बिग बॉस 16' में एंट्री से शर्लिन कतई खुश नहीं थीं। उनका कहना था कि #MeToo के आरोपी को शो में नहीं होना चाहिए।

    इसके बाद राखी ने उन पर निशाना साधा था। राखी ने साजिद को अपना भाई बताते हुए शर्लिन को मेकअप की दुकान बताया था, जिसके बाद शर्लिन ने राखी की निजी जिंदगी पर तरह-तरह की बातें कहकर उनका मजाक उड़ाया था।

    तभी से दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है।

    आरोप

    साजिद के नाम से पब्लिसिटी बटोर रहीं शर्लिन- राखी

    राखी ने कहा, ''इतने सालों से शर्लिन ने कुछ नहीं किया। वह क्या नींद में सो रही थी? अब जब साजिद 'बिग बॉस' के घर पहुंच गए हैं तो उनके नाम की पब्लिसिटी खा रही है।'

    उन्होंने कहा, "मैं समाज सेविका हूं। भारत के लोगों के लिए मेरे दिल में प्यार है, इसलिए मैं साजिद के लिए लड़ने आई हूं।"

    राखी ने यह भी कहा कि शर्लिन ने पैसों के लिए इंडस्ट्री के कुछ आदमियों को ब्लैकमेल भी किया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    शर्लिन के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म 'टाइमपास' से की और फिर कई हिंदी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। तमाम हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम करने के बावजूद शर्लिन के हाथ सफलता नहीं लगी।

    इल्जाम

    साजिद पर नौ महिलाओं ने लगाए थे यौन शोषण के आरोप

    2018 में साजिद #MeToo विवाद में फंस गए थे। इंडस्ट्री से जुड़ीं नौ महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इन सभी महिलाओं ने साजिद संग काम किया था।

    इसमें शर्लिन, सलोनी चोपड़ा, आहाना कुमरा और मंदाना करीमी सहित कई अभिनेत्रियां शामिल थीं।

    बता दें कि साजिद को 'बिग बॉस' में देख चारों ओर उनके यौन शोषण की कहानियों की चिंगारी भड़क चुकी है। सोशल मीडिया पर लोग शो के निर्माताओं पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राखी सावंत
    यौन उत्पीड़न

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    राखी सावंत

    राखी को मिला 'दादासाहेब फाल्के' तो लोगों ने पूछा- क्या खरीदा है अवॉर्ड? बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री ज़रीन खान सहित ये सेलेब्रिटीज़ हो सकते हैं 'बिग बॉस 13' का हिस्सा! बॉलीवुड समाचार
    क्या मौनी रॉय ने फिर करवाई प्लास्टिक सर्जरी? 'भारत' के प्रीमियर में अलग अंदाज में दिखीं बॉलीवुड समाचार
    क्या राखी सावंत ने NRI संग कर ली गुपचुप शादी? अभिनेत्री ने खुद बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार

    यौन उत्पीड़न

    चेन्नई: छात्रा के सामने हस्तमैथुन करने लगा कर्मचारी, भारी विरोध के बाद जागा विश्वविद्यालय प्रशासन चेन्नई
    सर्जिकल स्ट्राइक का हिस्सा रहा अधिकारी यौन शोषण का दोषी करार, बर्खास्त करने का फैसला भारतीय सेना
    दलित कार्यकर्ता नवदीप कौर के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप, हाई कोर्ट जाएंगे परिजन यौन शोषण
    महाराष्ट्र: चार वर्षीय मासूम से यौन शोषण के दोषी 80 वर्षीय दंपति को 10 साल जेल महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025