'धुरंधर': राकेश बेदी ने 1 करोड़ रुपये का बोनस मिलने का दावा ठुकराया, देखें वीडियो
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में 'जमील जमाली' का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने उन दावों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि उन्हें निर्माताओं की तरफ से 1 करोड़ रुपये का बोनस मिला गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और लोगों से अनुरोध किया है कि वह ऐसी खबरों का बिल्कुल भी विश्वास न करें। दरअसल अटकलें थीं कि 'धुरंधर' में उनके योगदान के लिए उन्हें यह रकम दी गई है।
वीडियो
राकेश बेदी ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
वीडियो में अभिनेता ने कहा, "आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है कि मुझे प्रोडक्शन टीम की ओर से 'धुरंधर' के लिए 1 करोड़ रुपया मिला है। भाई...वो कहां पड़ा है, किसकी जेब में है...मुझे बता दो यार, किसी ने गाड़कर रखा है मुझे बता दो, मैं जाकर ले लूंगा। मेरे अकाउंट में अब तक नहीं आाया।" उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "अगर आप लोग दिलवा सकते हो तो दिलवा दो, मुझे अब तक नहीं मिला।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
SHOCKING AND UNBELIEVABLE :-
— CineHub (@Its_CineHub) April 24, 2026
Rakesh Bedi denies news of receiving Rs 1 crore from #Dhurandhar makers 🤯
Claims " Mere Account me nahi aaya" !!! pic.twitter.com/u2QaYsCAjJ
फिल्म
'धुरंधर' ने बदली राकेश बेदी की किस्मत
बेदी ने भले ही वायरल अफवाहों पर विराम लगा दिया हो, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि फिल्म में उनका किरदार मुख्य आकर्षणों में से एक रहा है। 45 साल से ज्यादा समय मनोरंजन जगत में देने के बाद 'जमील जमाली' के किरदार ने उन्हें व्यापक प्रशंसा दिलाई। उनके किरदार ने सिर्फ दर्शकों का दिल नहीं जीता, बल्कि निर्माता-निर्देशकों का मन भी मोह लिया है। बता दें, 'धुरंधर' की दूसरी कड़ी 19 मार्च को रिलीज हुई थी।