राजपाल यादव की नई पारी, अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर बोले- वो घड़ी आ गई
क्या है खबर?
मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने अपने जीवन के कठिन दौर के बीच एक नई शुरुआत की है। चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर आने के तुरंत बाद, राजपाल ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल 'राजपाल नौरंग यादव' लॉन्च कर दिया है। एक भावुक वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया और वादा किया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वे एक बार फिर हर उम्र के दर्शकों के लिए एकदम साफ-सुथरा मनोरंजन लेकर आएंगे।
ऐलान
राजपाल ने शुरू किया अपना यूट्यूब सफर, फैंस से मांगा आशीर्वाद
राजपाल ने अपने जीवन के कानूनी उतार-चढ़ाव के बीच एक नई शुरुआत की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों को चैनल का परिचय देते हुए कहा, "हाय दोस्तों, "मैं हूं आपका राजपाल। बताते हुए बड़ी खुशी महसूस कर रहा हूं। बहुत दिनों से तैयारी कर रहा था एक नई शुरुआत करने के लिए। वो घड़ी आ गई है। आपका आशीर्वाद चाहिए। मेरा यूट्यूब चैनल लॉन्च हो रहा है और इस चैनल का नाम है 'राजपाल नौरंग यादव'।"
मकसद
"ये चैनल मेरा नहींं, आप सबका है"
राजपाल बोले कि उनके इस यूट्यूब चैनल का मिशन सिर्फ यही है कि बच्चे, बूढ़े और नौजवान, सबको एक समान मनोरंजन मिले। वो बोले, "मेरी कोशिश है कि दर्शकों को आंतरिक संतुष्टि और मन को सुकून देने वाला अनुभव मिले और एक 'स्वस्थ मनोरंजन' के जरिए उनका रक्त संचार भी अच्छा रहे।" अभिनेता ने आगे भावुक होते हुए कहा, "ये चैनल मेरा नहीं, आप सबका है। इसका जी भरके लुत्फ उठाइए, खूब शेयर कीजिए और सब्सक्राइब कीजिए।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए राजपाल यादव का वीडियो
Nayi Shuruat, Naya Safar. Abhi subscribe kariye mere YouTube channel pe 🙏❤️#RajpalYadav #Rajpalnaurangyadav #Rajpalofficial #Wamindia #MAidigital
— Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) February 28, 2026
[Rajpal Yadav, Rajpal Naurang Yadav, YouTube, Actor, Bollywood, Entertainer] pic.twitter.com/YslIPoco2c
विवाद
नई शुरुआत, लेकिन पुराना विवाद कायम
राजपाल का नया यूट्यूब चैनल जहां खुशियों की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर वो लंबे समय से एक गंभीर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। साल 2010 में मामला शुरू हुआ, जब राजपाल फिल्म 'अता पता लापता' बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ का लोन लिया, जो ब्याज सहित 9 करोड़ हो गया। कर्ज चुकाने के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ।
आगामी फिल्में
राजपाल की आने वाली फिल्में
राजपाल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म 'दिल क्या करे' से की थी। अपनी लाजवाब कॉमेडी से उन्होंने बहुत कम समय में दर्शकों का दिल जीत लिया। 'फिर हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'चुपके चुपके', 'ढोल' और 'दे दना दन' जैसी फिल्मों में राजपाल के तमाम यादगार किरदार आज भी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। जल्द ही वो अक्षय कुमार संग 'वेलकम टू द जंगल' और 'भूत बंगला' में कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे