'भूत बंगला' का दरवाजा अब अप्रैल में खुलेगा, अक्षय कुमार ने चला बड़ा पैंतरा
क्या है खबर?
अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज तारीख बदल दी है। दरअसल, साल 2026 में अपनी फिल्मों की लंबी कतार और बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए अक्षय ने बड़ा पैंतरा चलते हुए फिल्म को मई के बजाय अब अप्रैल में ही रिलीज करने का फैसला किया है। अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस रणनीतिक बदलाव का ऐलान कर दिया है।
ऐलान
अब 10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
अक्षय और निर्माता एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भूत बंगला' अब 15 मई नहीं, 10 अप्रैल को रिलीज होगी। मिलते हैं सिनेमाघरों में।' अक्षय ने अपनी हॉरर-कॉमेडी की रिलीज को करीब 1 महीना पहले खिसका दिया है। मतलब ये कि अब अक्षय के फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। खैर, वजह चाहे जो भी हो, पर इस ऐलान से अक्षय के प्रशंसक सातवें आसमान पर हैं। एक ने लिखा, 'वाह! जल्दी आइए खिलाड़ी कुमार।'
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Bhooth Bangla ka countdown rewind! ⏪
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 7, 2026
15 May ❌
10 April ✅
Milte hain theatres mein 🎬#BhoothBangla pic.twitter.com/HTvrb5dFMa
पैंतरा
बॉक्स ऑफिस बचाने की चाल!
साल 2026 में वेलकम टू द जंगल' से लेकर 'हैवान' जैसी अक्षय की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में आएंगी। ऐसे में फिल्मों के बीच टकराव टालने और हर फिल्म को पर्याप्त समय देने के लिए 'भूत बंगला' को पहले रिलीज किया जा रहा है। अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापसी कर रही है। फैंस की बढ़ती दीवानगी को देखते हुए निर्माताओं ने फिल्म को मई की बजाय 10 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला किया है।