Page Loader
'शादी में जरूर आना' का नया ट्रेलर जारी, इस दिन दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

'शादी में जरूर आना' का नया ट्रेलर जारी, इस दिन दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Mar 04, 2025
01:26 pm

क्या है खबर?

राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म 'शादी में जरूर आना' करीब 8 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को 7 मार्च, 2025 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। अब इससे पहले निर्माताओं ने 'शादी में जरूर आना' का नया ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें आरती (कृति) और सत्तू (राजकुमार) की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। फिल्म का नया ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

शादी में जरूर आना

ZEE5 पर उपलब्ध है फिल्म 

'शादी में जरूर आना' पहली बार 10 नवंबर, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। रत्ना सिन्हा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म की कहानी कमल पांडे ने लिखी है, वहीं विनोद बच्चन और मंजू बच्चन इसके निर्माता हैं। यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट