NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वाणी कपूर के साथ जमेगी राजकुमार राव की जोड़ी, लेकर आ रहे फिल्म 'बचपन का प्यार'
    अगली खबर
    वाणी कपूर के साथ जमेगी राजकुमार राव की जोड़ी, लेकर आ रहे फिल्म 'बचपन का प्यार'
    वाणी कपूर के साथ जोड़ी जमाएंगे राजकुमार राव, फिल्म 'बचपन का प्यार' में दिखेंगे साथ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@_vaanikapoor_)

    वाणी कपूर के साथ जमेगी राजकुमार राव की जोड़ी, लेकर आ रहे फिल्म 'बचपन का प्यार'

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 20, 2023
    06:17 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता राजकुमार राव अपने करियर में सोनम कपूर से लेकर श्रद्धा कपूर, कृति सैनन और भूमि पेडनेकर जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं और अब उन्हें एक नई जोड़ीदार मिल गई है।

    दरअसल, राजकुमार एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'बचपन का प्यार'। इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ बनने जा रही है।

    दोनों साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

    रिपोर्ट

    अनुभव सिन्हा हैं फिल्म के निर्माता

    पिंकविला के मुताबिक, अनुभव सिन्हा एक छोटे शहर की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म 'बचपन का प्यार' बना रहे हैं। इसमें राजकुमार और वाणी मुख्य भूमिका में होंगे।

    यह लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित एक अनोखी प्रेम कहानी है, जिसका निर्देशन अपूर्वा धर बडगइयां करेंगे, जिन्होंने इससे पहले जितेंद्र कुमार अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'चमन बहार' का निर्देशन किया था।

    राजकुमार और वाणी दोनों ने फिल्म साइन कर ली है और अगले महीने वे इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।

    साथ

    राजकुमार के साथ तीसरी बार साथ काम करेंगे सिन्हा

    सिन्हा इस फिल्म के जरिए पहली बार वाणी के साथ काम कर रहे हैं, वहीं राजकुमार संग यह उनकी तीसरी फिल्म होगी।

    पिछली बार दोनों फिल्म 'भीड़' के लिए साथ आए थे। हालांकि, इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ था। रिलीज से पहले यह फिल्म काफी विवादों में भी रही थी।

    दोनों एक एंथोलॉजी सीरीज भी लेकर आ रहे हैं और इसकी रिलीज से पहले ही उनकी अगली फिल्म से जुड़ीं जानकारियां भी सामने आ गई हैं।

    कमूक

    इन दिनों कहां व्यस्त हैं सिन्हा?

    निर्देशक, निर्माता और स्क्रीनराइटर सिन्हा ने 'थप्पड़', 'आर्टिकल 15' और 'मुल्क' जैसी शानदार फिल्में निर्देशित की हैं। 'तुम बिन' उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी।

    वह इन दिनों एक और प्रेम कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसके निर्देशन की कमान सुधीर मिश्रा पर है। इसके अलावा दोनों एक वेब सीरीज पर भी काम कर रहे हैं।

    वह एंथोलॉजी फिल्म 'बी पॉजिटिव' को लेकर भी चर्चा में हैं। इसका निर्माण, लेखन और निर्देशन का जिम्मा सिन्हा पर ही है।

    आगामी फिल्में

    वाणी और राजकुमार की आने वाली फिल्में

    वाणी जल्द ही यशराज फिल्म्स की सीरीज 'मंडाला ब्रदर्स में नजर आएंगी। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसका निर्देशन गोपी पुथरन ने किया है।'

    इसके अलावा वह फिल्म 'सर्वगुण संपन्न' में नजर आएंगी। इसके उनके साथ अभिनेता इश्वाक सिंह हैं। इसमें 90 के दशक में सेट की गई एक अनाेखी कहानी देखने को मिलेगी। यह एक सोशल कॉमेडी फिल्म है।

    दूसरी तरफ राजकुमार 'द क्रू', 'स्त्री 2', 'श्री' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजकुमार राव
    वाणी कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    अनुभव सिन्हा

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    राजकुमार राव

    वरुण धवन से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, OTT पर किस्मत आजमा रहे ये अभिनेता शाहिद कपूर
    राजकुमार राव अभिनीत श्रीकांत बोला की बायोपिक इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक श्रीकांत बोला
    जानिए दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोला के बारे में, जिनका किरदार निभाएंगे राजकुमार राव बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव की 'भीड़' ब्लैक एंड व्हाइट में होगी रिलीज, पहली झलक आई सामने भूमि पेडनेकर

    वाणी कपूर

    खुद को कैसे इतना फिट रखती हैं वाणी कपूर? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट योग
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों से आयुष्मान खुराना ने बनाई खास पहचान जन्मदिन विशेष
    वाणी कपूर ने साइन की अपनी अगली फिल्म, मिला निखिल आडवाणी का साथ यशराज फिल्म्स
    अक्षय ने साइन की मुदस्सर अजीज की कॉमेडी फिल्म! इन दो हीरोइनों के साथ जमेगी जोड़ी अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराईं ये फिल्में, कोई हिट हुई तो कोई सुपरहिट प्रियंका चोपड़ा
    पुण्यतिथि विशेष: राजेश खन्ना जैसा स्टारडम किसी ने नहीं देखा, अब तक कायम है ये रिकॉर्ड राजेश खन्ना
    जन्मदिन विशेष: भूमि पेडनेकर की ये फिल्में हैं IMDb पर सबसे लोकप्रिय, जानिए कहां देखें भूमि पेडनेकर
    जन्मदिन विशेष: एक फिल्म के लिए इतने करोड़ रुपये लेती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कुल संपत्ति  प्रियंका चोपड़ा

    अनुभव सिन्हा

    JNU हिंसा: अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, छात्रों के समर्थन में देशभर में प्रदर्शन दिल्ली पुलिस
    'थप्पड़' के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने दिया बॉलीवुड से 'इस्तीफा', इन डायरेक्टर्स ने भी किया किनारा ट्विटर
    आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' 17 सितंबर को होगी रिलीज असम
    क्या कार्तिक के खिलाफ बॉलीवुड में चल रहा अभियान? निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कही ये बात करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025