23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर'
क्या है खबर?
पिछले साल ही ऋषि कपूर के छोटे भाई और दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर का निधन हुआ था। हार्ट अटैक के कारण उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था।
मौत से पहले ही उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' की शूटिंग पूरी कर ली थी। अब उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित हो गई है।
राजीव की 'तुलसीदास जूनियर' 23 मई को दर्शकों के बीच आने वाली है। आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म का निर्माण किया है।
OTT रिलीज
नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी फिल्म
आशुतोष ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है।
उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'तैयार हो जाइए क्योंकि कपूर जूनियर इसे देखने के लिए तैयार हो गया है। 'तुलसीदास जूनियर' जल्द ही आपकी स्क्रीन पर आ रही है। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म 23 मई को रिलीज होगी।'
साथ ही मेकर्स ने एक टीजर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर स्नूकर खेलते हुए नजर आए हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए आशुतोष का ट्विटर पोस्ट
Get ready as KAPOOR JUNIOR cues up #ToolsidasJunior
— Ashutosh Gowariker (@AshGowariker) May 18, 2022
Coming to your screens soon!
Movie releases on Netflix on 23rd May@duttsanjay #RajivKapoor @daliptahil @BuddhadevVarun @Chandraunshuh #TasveerKamil #RanbirKapoor @MridulDirector #SunitaGowariker #BhushanKumar #KrishanKumar pic.twitter.com/qzIhniZneQ
कहानी
ऐसी है इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की कहानी
इस फिल्म से तीन दशक बाद राजीव अभिनय की दुनिया में वापसी करने वाले थे। इसमें संजय दत्त और वरुण बुद्धदेव मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म एक 13 साल के लड़के के इर्दगिर्द घूमती है, जो स्नूकर की खेल में अपने पिता की हार का बदला लेता है।
इस लड़के की भूमिका और कोई नहीं, बल्कि वरुण बुद्धदेव निभा रहे हैं। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन मृदुल महेंद्र ने किया है।
स्क्रीनिंग
17 फरवरी को आयोजित की गई थी फिल्म की स्क्रीनिंग
'तुलसीदास जूनियर' की स्क्रीनिंग 17 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।
इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, आदर जैन, अरमान जैन और रीमा जैन सहित कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए।
राजीव का निधन पिछले साल 9 फरवरी को हुआ था। अपने निधन से पहले ही उन्होंने यह फिल्म पूरी कर ली थी। आशुतोष, सुनीता गोवारिकर और टी-सीरीज के सौजन्य से फिल्म का निर्माण किया गया है।
करियर
इन फिल्मों में नजर आए थे राजीव कपूर
राजीव को 'राम तेरी गंगा मैली' में उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 1983 में फिल्म 'एक जान हैं हम' से फिल्मों में अपना डेब्यू किया था।
इसके बाद उन्होंने फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में दिखे थे।
इसके अलावा राजीव ने फिल्म 'आसमान', 'लवर बॉय' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। अंतिम बार वह 1990 में फिल्म 'जिम्मेदार' में अभिनय करते दिखे थे।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
करीब दो सालों तक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद 30 अप्रैल, 2020 को ऋषि का निधन हो गया था। उनकी आखिरी फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' भी हाल में रिलीज हुई है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी।