NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या की एंट्री, रजनीकांत के साथ फिर बन सकती है जोड़ी
    मनोरंजन

    'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या की एंट्री, रजनीकांत के साथ फिर बन सकती है जोड़ी

    'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या की एंट्री, रजनीकांत के साथ फिर बन सकती है जोड़ी
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 18, 2022, 09:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या की एंट्री, रजनीकांत के साथ फिर बन सकती है जोड़ी
    (तस्वीर- insta/@aishwaryaraibachchan_arb)

    ऐश्वर्या राय बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी आपने बड़े पर्दे पर देखी ही होगी और अगर नहीं देखी तो एक बार फिर यह जोड़ी आपको सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दे सकती है। दरअसल, चर्चा है कि रजनीकांत अपनी अगली बहुचर्चित फिल्म 'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। यह वही फिल्म है, जिसकी घोषणा पिछले हफ्ते हुई है। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या कुछ जानकारी मिली है।

    ऐश्वर्या को साइन करने के मूड में हैं निर्माता

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, साउथ के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की अगली फिल्म 'थलाइवार 169' में ऐशवर्या लीड हीरोइन की भूमिका निभा सकती हैं। कहा जा रहा है कि निर्माता रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या को लेने के पूरे मूड में हैं। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म की कहानी के हिसाब से रजनीकांत और ऐश्वर्या की जोड़ी बिल्कुल फिट बैठेगी। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

    बीती 10 फरवरी हुई थी फिल्म की घोषणा

    बीती 10 फरवरी को निर्माताओं ने एक वीडियो रिलीज कर इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी थी। वीडियो में रजनीकांत और नेल्सन दिलीप कुमार के साथ म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर भी नजर आए। अनिरुद्ध फिल्म के गाने कंपोज कर रहे हैं और नेल्सन फिल्म के निर्देशक हैं, जिन्हें 'बीस्ट' और 'डॉक्टर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। इस फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह सुपरस्टार रजनीकांत के करियर की 169वीं फिल्म है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    रजनीकांत आखिरी बार फिल्म 'अन्नाथे' में नजर आए थे। यह पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई थी। इसमें रजनीकांत के साथ नयनतारा और कीर्थि सुरेश भी मुख्य भूमिका में थीं। उनकी इस फिल्म को भी सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया था।

    'रोबोट' में दिखी थी ऐश्वर्या और रजनीकांत की जोड़ी

    इससे पहले रजनीकांत और ऐश्वर्या की जोड़ी फिल्म 'रोबोट' में दिखाई दी थी। यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऐश्वर्या और रजनीकांत की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। उस समय ऐश्वर्या बॉलीवुड में कमबैक का मौका तलाश रही थीं। जब उन्हें रजनीकांत की फिल्म का ऑफर मिला तो उन्होंने इसे स्वीकार करने में देर नहीं लगाई। अगर 'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या नजर आती हैं तो वह 12 साल बाद रजनीकांत के साथ फिर दिखाई देंगी।

    इन दो फिल्मों में भी नजर आएंगी ऐश्वर्या

    ऐश्वर्या जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल दो भागों में रिलीज होगी। ऐश्वर्या इसमें नंदिनि और उनकी मां मंधाकिनी यानी डबल रोल में नजर आएंगी। यह 1995 में आई कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास 'पोन्नियन सेल्वन' पर आधारित है। इसके अलावा वह इंटरनेशनल फिल्म 'द लेटर' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। यह रवींद्रनाथ टैगोर की किताब 'थ्री वूमेन' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन फ्यूजन सिंगर और थिएटर राइटर निर्देशक इशिता गांगुली करेंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रजनीकांत
    ऐश्वर्या राय
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    'मिशन मजनू' का OTT पर बजा डंका, नेटफ्लिक्स पर भारत में नंबर एक फिल्म बनी नेटफ्लिक्स
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: नागालैंड हार के करीब, जडेजा को मिला सिर्फ एक विकेट रणजी ट्रॉफी
    मनी लॉन्ड्रिंग मामला: जैकलीन फर्नांडीज ने दुबई जाने के लिए कोर्ट में दायर की याचिका  जैकलीन फर्नांडिस
    कर्नाटक के 8 वर्षीय ऋषि का आइंस्टीन से भी तेज है दिमाग, मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार कर्नाटक

    रजनीकांत

    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की रिलीज डेट टली, जानिए निर्माताओं ने क्यों लिया यह फैसला जेलर फिल्म
    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' से तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक जारी तमन्ना भाटिया
    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' से मोहनलाल का पहला लुक जारी, कैमियो रोल में नजर आएंगे अभिनेता जेलर फिल्म
    रजनीकांत संग पहली बार जमेगी मोहनलाल की जोड़ी, जानिए फिल्म 'जेलर' के बारे में सबकुछ ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय बच्चन को बकाया टैक्स न भरने पर भेजा गया नोटिस मनोरंजन
    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री पोन्नियन सेल्वन
    'बेशरम रंग' से पहले बॉलीवुड के इन यादगार गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं वैभवी मर्चेंट दीपिका पादुकोण
    ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट नोएडा में बरामद, गिरफ्तार हुए ठग बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज, धांसू अवतार में दिखे सलमान सलमान खान
    सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर हुआ लीक सलमान खान
    कृति सैनन और शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म का हिस्सा बने धर्मेंद्र शाहिद कपूर
    सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास के बाद ऋतिक की एंट्री! ऋतिक रोशन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023