Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऐश्वर्या ने साइन की इंटरनेशनल फिल्म 'द लेटर', रवींद्रनाथ टैगोर की रचना से है प्रेरित
मनोरंजन

ऐश्वर्या ने साइन की इंटरनेशनल फिल्म 'द लेटर', रवींद्रनाथ टैगोर की रचना से है प्रेरित

ऐश्वर्या ने साइन की इंटरनेशनल फिल्म 'द लेटर', रवींद्रनाथ टैगोर की रचना से है प्रेरित
लेखन नेहा शर्मा
Dec 06, 2021, 06:53 pm 3 मिनट में पढ़ें
ऐश्वर्या ने साइन की इंटरनेशनल फिल्म 'द लेटर', रवींद्रनाथ टैगोर की रचना से है प्रेरित
ऐश्वर्या राय बच्चन ने साइन की नई फिल्म

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले काफी समय से फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' को लेकर चर्चा में हैं। अब जबकि उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है तो एक नए प्रोजेक्ट से उनका नाम जुड़ गया है। खबर है कि ऐश्वर्या ने 'द लेटर' नाम की एक इंटरनेशनल फिल्म साइन कर ली है, जो रवींद्रनाथ टैगोर की किताब 'थ्री वुमन' पर आधारित है। फिल्म की निर्देशक ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

ऐलान
इशिता गांगुली करेंगी फिल्म का निर्देशन

ऐश्वर्या ने अपनी अगली इंटरनेशनल फिल्म साइन कर ली है। यह रवींद्रनाथ टैगोर की किताब 'थ्री वूमेन' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन फ्यूजन सिंगर और थिएटर राइटर निर्देशक इशिता गांगुली करेंगी। उन्होंने न्यूज 18 से कहा, "फिल्म में मुख्य किरदार ऐश्वर्या राय बच्चन निभाएंगी। किताब का नाम 'थ्री वुमन' था, लेकिन हमने इसे बदलकर 'द लेटर' कर दिया है, क्योंकि यह फिल्म कादम्बरी देवी के लेटर पर आधारित है, जो टैगोर की भाभी थीं।"

राय
ऐश्वर्या ने दिया फिल्म को अंग्रेजी में बनाने का सुझाव

इशिता ने कहा, "ऐश्वर्या और मैंने कोरोना महामारी से पहले ही इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कर ली थी। मैं मूल रूप से इसे हिंदी में बनाना चाहती थी, लेकिन जब ऐश ने कहानी पढ़ी तो उन्होंने कहा कि फिल्म को अंग्रेजी में बनाना ज्यादा बेहतर होगा। इसके बाद मैंने इसे एक इंडो-अमेरिकन फिल्म बनाने का फैसला किया।" उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि ऐश्वर्या को कहानी पसंद आई और उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भरी।"

शूटिंग
अगले साल जुलाई में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

इशिता गांगुली पहली बार किसी फिल्म के निर्देशन की कमान संभालेंगी। उन्होंने कहा, "अगले साल के मध्य तक हमने फिल्म 'द लेटर' की शूटिंग करने की योजना बनाई है। ऐश्वर्या के अलावा फिल्म के लिए दूसरे कलाकारों की तलाश चल रही है।" इशिता ने बताया कि फिलहाल वह फिल्म की कास्टिंग, शूटिंग लोकेशन और कहानी पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल जुलाई में न्यूयॉर्क में वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)

यह ऐश्वर्या का पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट नहीं है। उन्होंने 2004 में फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेज्युडिस' से अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी। वह 'मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस', 'प्रोवोक्ड', 'द लास्ट लीजन' और 'द पिंक पैंथर 2' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

रचनाएं
रवींद्रनाथ टैगोर की रचनाएं कई बार बड़े पर्दे पर आईं

भारतीय साहित्य को विश्व पटल पर स्थापित करने वाले उपन्यासकार रवींद्रनाथ टैगोर के कलम से निकलीं कई कहानियों को पर्दे पर उतारा जा चुका है। रवींद्रनाथ की कहानी 'काबुलीवाला' पर फिल्मकार तपन सिन्हा ने 1957 में इसी नाम से एक बंगाली फिल्म का निर्माण किया था। इसके बाद बिमल रॉय ने 1961 में इस कहानी को हिंदी में बनाया। 'घरे बाइरे', 'नौका डूबी', 'चोखेर बाली' और 'लेकिन' जैसे रवींद्रनाथ के कई उपन्यासों को फिल्म का रूप दिया जा चुका है।

जानकारी
'पोन्नियन सेल्वन' में नजर आएंगी ऐश्वर्या

ऐश्वर्या जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल दो भागों में रिलीज होगी। ऐश्वर्या इसमें नंदिनि और उनकी मां मंधाकिनी यानी डबल रोल में नजर आएंगी। यह 1995 में आई कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास 'पोन्नियन सेल्वन' पर आधारित है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
ऐश्वर्या राय
आगामी फिल्में
ताज़ा खबरें
IPL 2022: डिज्नी+ हॉटस्टार में आया खास ऑडियो डिस्क्रिप्टिव हिंदी कॉमेंट्री फीचर
IPL 2022: डिज्नी+ हॉटस्टार में आया खास ऑडियो डिस्क्रिप्टिव हिंदी कॉमेंट्री फीचर टेक्नोलॉजी
भारतीय पब्लिशर्स के साथ लाइसेंसिंग डील करेगी गूगल, सुंदर पिचाई ने दी जानकारी
भारतीय पब्लिशर्स के साथ लाइसेंसिंग डील करेगी गूगल, सुंदर पिचाई ने दी जानकारी टेक्नोलॉजी
रुबीना से श्वेता तिवारी तक, सफल होने के बावजूद बेरोजगार रहीं ये टीवी अभिनेत्रियां
रुबीना से श्वेता तिवारी तक, सफल होने के बावजूद बेरोजगार रहीं ये टीवी अभिनेत्रियां मनोरंजन
उत्तर प्रदेश: महिला कर्मचारियों को रात में काम करने के लिए नहीं किया जा सकेगा मजबूर
उत्तर प्रदेश: महिला कर्मचारियों को रात में काम करने के लिए नहीं किया जा सकेगा मजबूर देश
'तारक मेहता...' में होगी पोपटलाल की शादी, दुल्हन बनेंगी खुशबू पटेल!
'तारक मेहता...' में होगी पोपटलाल की शादी, दुल्हन बनेंगी खुशबू पटेल! मनोरंजन
हॉलीवुड समाचार
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड: जानें क्या है यह पूरा मामला
जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड: जानें क्या है यह पूरा मामला मनोरंजन
पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बनीं बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां
पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बनीं बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां मनोरंजन
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग मनोरंजन
मेट गाला: जानिए फैशन की दुनिया के 'ऑस्कर' के बारे में सब कुछ
मेट गाला: जानिए फैशन की दुनिया के 'ऑस्कर' के बारे में सब कुछ मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे मनोरंजन
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं? मनोरंजन
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट मनोरंजन
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक मनोरंजन
और खबरें
ऐश्वर्या राय
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की फिल्में ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की फिल्में ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां मनोरंजन
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल मनोरंजन
दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी
दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी मनोरंजन
सोमी अली ने साधा सलमान पर निशाना, दी पर्दाफाश करने की धमकी
सोमी अली ने साधा सलमान पर निशाना, दी पर्दाफाश करने की धमकी मनोरंजन
प्रदीप सरकार ने ऐश्वर्या की फिल्म को ठंडे बस्ते में डाला, पहले बनाएंगे ZEE5 की सीरीज
प्रदीप सरकार ने ऐश्वर्या की फिल्म को ठंडे बस्ते में डाला, पहले बनाएंगे ZEE5 की सीरीज मनोरंजन
और खबरें
आगामी फिल्में
जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी पहली एक्शन फिल्म का किया ऐलान
जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी पहली एक्शन फिल्म का किया ऐलान मनोरंजन
'ब्रह्मास्त्र' से 'दोस्ताना 2' तक, ये हैं करण जौहर की आने वाली फिल्में
'ब्रह्मास्त्र' से 'दोस्ताना 2' तक, ये हैं करण जौहर की आने वाली फिल्में मनोरंजन
फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला
फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मनोरंजन
'KGF 2' के मेकर्स बनाएंगे दो पैन इंडिया फिल्में, प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने की पुष्टि
'KGF 2' के मेकर्स बनाएंगे दो पैन इंडिया फिल्में, प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने की पुष्टि मनोरंजन
'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में
'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022