रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, 'कोचादैयां' को AI से मिला नया जीवन
रजनीकांत की साल 2014 की फिल्म 'कोचादैयां' अब नए अंदाज में पर्दे पर लौटने वाली है। इस बार इसे AI तकनीक की मदद से नए और बेहतर रूप में पेश किया गया है।
इरोस इनोवेशंस के 'इरोस रीमास्टर्ड' प्रोजेक्ट के तहत, फिल्म के विजुअल्स को बेहतर बनाया जाएगा ताकि पुरानी भारतीय फिल्में आज के दर्शकों को भी उतनी ही पसंद आएं।
फिल्म में दीपिका पादुकोण, आर. सरथकुमार, नासर और शोभना भी हैं।
इरोस ने की 'ब्रह्मांड' और 'यूनिवर्स' की घोषणा
'कोचादैयां' भारत की पहली फोटो-रियलिस्टिक मोशन फिल्म थी, उस समय भारतीय सिनेमा की तकनीक में यह एक बड़ा कदम था।
अब, इस फिल्म को 'इरोस रीमास्टर्ड' के तहत AI तकनीक से एक नया रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही, इरोस इनोवेशंस ने 2 और बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है, 'इरोस ब्रह्मांड' (9 पौराणिक कहानियों पर आधारित फिल्में) और 'इरोस यूनिवर्स' (6 लोकप्रिय फिल्मों के सीक्वल और स्पिन-ऑफ्स)।
संस्थापक किशोर लुल्ला ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'हम मूल पौराणिक कहानियों, पसंदीदा फिल्मी टाइटल और क्लासिक सिनेमा को एक साथ ला रहे हैं। हमारा मकसद ऐसी कहानियां बनाना है, जो हर पीढ़ी के दर्शकों को हर तरह से पसंद आएं।'