LOADING...
फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज को लेकर क्या है निर्माताओं की योजना? आया ये अपडेट
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' पर आया अपडेट

फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज को लेकर क्या है निर्माताओं की योजना? आया ये अपडेट

May 19, 2026
06:06 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' को लेकर एक नया अपडेट आया है। पहले खबर थी कि फिल्म को अगस्त, 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, लेकिन फिर तारीख टलने की बात सामने आने से फैंस का दिल टूट गया। नवीनतम अपडेट है कि निर्माता लंबी छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए फिल्म को गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। बता दें, 'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं।

रिलीज

'जेलर 2' की रिलीज तारीख पर आया अपडेट 

फिल्मफेयर से एक सूत्र ने कहा, "रजनी सर की फिल्म की रिलीज तारीख को लेकर पहले भी कई बार संभावित फैसले लिए गए हैं, लेकिन इस बार निर्माता 11 सितंबर को अंतिम रिलीज तारीख तय करने को लेकर आश्वस्त हैं। इससे फिल्म को 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ दिन तक का लंबा वीकेंड और छुट्टियों का लाभ मिलेगा। निर्माता अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज को अधिकतम करना चाहते हैं, और यह वीकेंड इस योजना में फिट बैठता है।"

फायदा

गणेश चतुर्थी की छुट्‌टी का फायदा उठाना चाहते हैं निर्माता

दरअसल, 'जेलर 2' को 11 सितंबर के दिन रिलीज करना निर्माताओं की एक आदर्श रणनीति है, जिसमें शुक्रवार को रिलीज होकर सीधे 14 सितंबर, सोमवार को गणेश चतुर्थी तक का सफर तय होगा। इस तरह फिल्म को 4 दिन लंबा वीकेंड मिलेगा जो कमाई के लिहाज से लाभाकारी साबित होगा। बता दें, 'जेलर 2' एक सीक्वल फिल्म है, जिसकी पहली कड़ी 2023 में आई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सीक्वल में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आएंगे।

Advertisement