अनिरुद्ध-काव्या की शादी में खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए रजनीकांत, देखें डांस वीडियो
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। 11 नवंबर को इस जोड़े ने ग्रीस में भव्य समारोह के दौरान सात-फेरे लिए। सुपरस्टार रजनीकांत अपने परिवार के साथ इस जश्न का हिस्सा बने। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं। इस बीच, अनिरुद्ध-काव्या की शादी में डांस करते हुए रजनीकांत का एक वीडियो भी वायरल हो गया है।
जश्न
अपनी फिल्म के गाने पर थिरकते दिखे रजनीकांत
वीडियो में, रजनीकांत को अपनी फिल्म 'वेट्टैयन' (2024) के एक गाने 'मनासिलायो' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनके पासपास मौजूद अन्य लोग सुपरस्टार को चीयर कर रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को खुद अनिरुद्ध ने कंपोज किया था।
वैसे दोनों के बीच एक खास रिश्ता भी है, जिसके हिसाब से रजनीकांत रिश्ते में अनिरुद्ध के मौसा लगते हैं। दरअसल, अभिनेता की पत्नी, लता रजनीकांत रिश्ते में कंपोजर की मां की बहन हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Every wedding has that one Kudikara Thatha dancing! 🍾🥃😭@rajinikanth @anirudhofficial pic.twitter.com/NmVuCIGg2R
— 𝙁𝙖𝙣 | 𝙏𝙑𝙆 𝙒𝙖𝙧𝙧𝙞𝙤𝙧🔥 (@TVKchan) November 11, 2026