LOADING...
रफ्तार ने पत्नी मनराज जवंदा संग 'सपने में मिलती है' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल 
रफ्तार ने पत्नी मनराज जवंदा के साथ किया डांस

रफ्तार ने पत्नी मनराज जवंदा संग 'सपने में मिलती है' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल 

Jan 31, 2025
12:12 pm

क्या है खबर?

जाने-माने संगीतकार और रैपर रफ्तार मौजूदा वक्त में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने साल 2016 में कोमल वोहरा से शादी की थी, लेकिन 2022 में दोनों का तलाक हो गया। अब तलाक के 5 साल बाद रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट और अभिनेत्री मनराज जवंदा से दूसरी शादी रचाई है। अब रफ्तार और मनराज के संगीत समारोह का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो

केमिस्ट्री ने जीता लोगों का दिल

सामने आए वीडियो में रफ्तार और मनराज अपने संगीत समारोह में 'सपने में मिलती है' गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक हल्दी समारोह का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूजे को हल्दी लगाते दिखाई दे रहै हैं। बता दें कि रफ्तार और मनराज की शादी की तस्वीर पहले ही सामने आ चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो