LOADING...
कौन हैं मनराज जवंदा, जिनसे रैपर रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी?
कौन हैं रैपर रफ्तार की दूसरी पत्नी मनराज जवंदा?

कौन हैं मनराज जवंदा, जिनसे रैपर रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी?

Jan 31, 2025
10:53 am

क्या है खबर?

रैपर रफ्तार इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं और हो भी क्यों ना, उन्होंने कोमल वोहरा से तलाक के 5 साल बाद मनराज जवंदा से दूसरी शादी रचाई है। दोनों ने आज (31 जनवरी) को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। रफ्तार और मनराज की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। प्रशंसक रफ्तार की दूसरी पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर मनराज हैं कौन।

परिचय

कोलकाता की रहने वाली हैं मनरजा

मनराज पेशे से एक फैशन स्टाइलिस्ट, फिटनेस फ्रीक और अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा मनराज ने विज्ञापनों के लिए बतौर फैशन स्टाइलिस्ट भी काम किया है। मनराज का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी कोलकाता से ही पूरी की है। बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc) की डिग्नी हासिल करने के बाद वह मुंबई चली गईं और फैशन में अपना करियर बनाया।

करियर

रफ्तार के इन म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं मनराज

मुंबई में मनराज ने FAD इंटरनेशनल से स्टाइलिंग का कोर्स किया, जिसके बाद उन्होंने कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और डिजाइनर के तौर पर कई फिल्मों में काम किया। वह पिछली बार नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज 'प्रिटी लिटिल लायर' में नजर आई थीं, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। मनराज ने फिल्मों में बतौर अभिनेत्री भी काम किया है। इसके अलावा वह रफ्तार के म्यूजिक वीडियो 'काली कार', 'घाना कसूता' और 'श्रंगार' में नजर आ चुकी हैं।