रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से सामने आया आर माधवन का अनदेखा अवतार, बढ़ी फिल्म से उम्मीदें
क्या है खबर?
रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बाद अब फिल्म 'धुरंधर' से आर माधवन का लुक सामने आ गया है। निर्माताओं ने उनका पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें अभिनेता का अंदाज अब तक देखे गए सभी किरदारों से बिल्कुल अलग है। माधवन का ये नया अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शक उनके इस अनदेखे रूप को देखने के लिए उत्सुक हैं। इसी के साथ अब फिल्म को लेकर बेसब्री और बढ़ गई है।
पोस्टर
'कर्म के सारथी' बने माधवन
'धुरंधर' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब निर्माताओं ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया है। अर्जुन रामपाल के बाद अब बारी आई है माधवन की, जिनका पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। पोस्टर में माधवन को 'कर्म के सारथी' के रूप में दिखाया गया है। 'धुरंधर इस साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए रणवीर सिंह ने क्या किया पोस्ट
The Charioteer of Karma.
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 9, 2025
3 Days To Go! #DhurandharTrailer out on 12th November at 12:12 PM.
In Cinemas 5th December.#AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande @LokeshDharB62 @jiostudios @B62Studios… pic.twitter.com/sFHwDp7XeQ
ट्रेलर
कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?
'धुरंधर' का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होने वाला है। इसके टीजर को तो लोगों ने काफी पसंद किया था और अब देखना होगा कि ट्रेलर दर्शकों पर कितना जादू चलता है। निर्देशक होने के साथ-साथ आदित्य धर इस फिल्म के लेखक भी हैं, साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर के साथ मिलकर आदित्य ने इस पिक्चर को प्रोड्यूस भी किया है। अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और संजय दत्त भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं।
डेब्यू फिल्म
सारा अर्जुन की पहली फिल्म है 'धुरंधर'
इस फिल्म में रणवीर को 20 साल की सारा के साथ रोमांस करते देखा जाएगा। सारा के लिए ये फिल्म बड़ी खास है, क्योंकि वो इसके जरिए बतौर लीड हीरोइन बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले वो बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुकी हैं, लेकिन बतौर लीड ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। उन्होंने अपना करियर साल 2001 में आई तमिल फिल्म 'देइवा थिरुमगल' से शुरू किया था। वो कई विज्ञापनों का भी हिस्सा रही हैं।
अन्य फिल्में
माधवन की आने वाली दूसरी फिल्में
माधवन को 'दे दे प्यार दे 2' में देखा जाएगा, जिसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिका निभा रही हैं। पिछले कुछ समय से वो कंगना रनौत के साथ एक थ्रिलर फिल्म की तैयारी में भी जुटे हुए हैं। राशि खन्ना के साथ माधवन की फिल्म 'ब्रिज' भी आ रही है। उधर माधवन की फिल्म 'GDN' आ रही है। इसमें वो जीडी नायडू उर्फ गोपालस्वामी दुरईस्वामी नायडू की भूमिका में हैं।