LOADING...
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हिस्सा बनेगा एक बॉलीवुड सुपरस्टार
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हिस्सा बनेगा एक बॉलीवुड सुपरस्टार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@alluarjun)

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हिस्सा बनेगा एक बॉलीवुड सुपरस्टार

Mar 21, 2023
06:38 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन के लिए ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' मील का पत्थर साबित हुई है। अब दर्शक इसके सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की पहली झलक अल्लू के 41वें जन्मदिन (8 अप्रैल) पर देखने को मिलेगी। अब 'पुष्पा 2' को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा 2' में अल्लू के साथ एक बॉलीवुड सुपरस्टार नजर आएगा।

रिपोर्ट्स

कैमियो में नजर आएगा बॉलीवुड सुपरस्टार 

सूत्रों के अनुसार, 'पुष्पा 2' में एक बॉलीवुड सुपरस्टार कैमियो करेगा। हालांकि, किसी का नाम सामने नहीं आया है। इससे पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि अभिनेता अर्जुन कपूर 'पुष्पा 2' में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन यह केवल अफवाहें निकली। 'पुष्पा 2' में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में निर्माता राम चरण का कैमियो भी प्लान कर रहे हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।