Page Loader
'पुष्पा: द रूल' में नजर आएंगी श्रीलीला, अल्लू अर्जुन के साथ करेंगी डांस 
'पुष्पा: द रूल' में नजर आएंगी श्रीलीला (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sreeleela14)

'पुष्पा: द रूल' में नजर आएंगी श्रीलीला, अल्लू अर्जुन के साथ करेंगी डांस 

Nov 04, 2024
05:57 pm

क्या है खबर?

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ। 'पुष्पा: द रूल' 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अब खबर आ रही है कि 'पुष्पा: द रूल' की स्टार कास्ट में शामिल हो गई हैं। वह फिल्म में अल्लू के साथ एक गाने में डांस करती नजर आएंगी।

रिपोर्ट

श्रद्धा कपूर से हो चुकी है बातचीत

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा: द रूल' के आइटम नंबर के लिए श्रीलीला को चुना गया है। इससे पहले निर्माताओं ने श्रद्धा कपूर से भी संपर्क किया था, लेकिन मुंहमांगी रकम के कारण निर्माताओं ने उनकी छुट्टी कर दी। इसके अलावा इस आइटम नंबर के लिए तृप्ति डिमरी से भी बात हो चुकी है। श्रीलीला फिल्म के एक विशेष गाने में डांस करती नजर आएंगी। इस दौरान अल्लू उनका साथ देने वाले हैं।

पुष्पा 2

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 

'पुष्पा: द रूल' के निर्देशन की कमान सुकुमार कर रहे हैं। पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। फहद फासिल भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। 'पुष्पा: द रूल' हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी। यह पहली पैन-इंडिया फिल्म है, जो बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।