NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पंजाबी गायक बब्बू मान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
    मनोरंजन

    पंजाबी गायक बब्बू मान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

    पंजाबी गायक बब्बू मान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 17, 2022, 08:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पंजाबी गायक बब्बू मान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
    बब्बू मान को मिली जान से मारने की धमकी (तस्वीर- इंस्टा/@legendarybabbumaan)

    पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिल दहला देने वाली मौत को अभी लोग भुला नहीं पाए हैं कि अब पंजाब के मशहूर गायक बब्बू मान की जान भी खतरे में है। इस खबर के बाद प्रशंसक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। बब्बू मान को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह धमकी उन्हें किसने दी और इससे जुड़ी और क्या जानकारी सामने आई है, आइए जानते हैं।

    बब्बू को मारने के लिए दी जा रही नाबालिग लड़कों को ट्रेनिंग

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बब्बू मान को फोन पर नामी गैंगस्टर ग्रुप बंबीहा गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। कहा जा रहा है कि बब्बू को मारने के लिए बंबीहा गैंग नाबालिग लड़कों की मदद ले सकता है। खबर तो यह भी है कि इस काम को अंजाम देने के लिए उन्हें बकायदा ट्रेनिंग दी जा रही है। गैंग उन नाबालिग लड़कों को तैयार कर रहा है, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बंबीहा गैंग लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग का विरोधी गैंग है। इसका जाल हिंदुस्तान से लेकर आर्मेनिया तक फैला हुआ है। इसे दविंदर बंबीहा ने बनाया था। हालांकि दविंदर को पुलिस ने आज से छह साल पहले ही मार गिराया था।

    बब्बू मान ने दर्ज कराई शिकायत

    सूत्रों के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद बब्बू मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बब्बू मान के घर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस बब्बू मान के मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक पुलिस अधिकारियों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

    जानिए बब्बू मान के बारे में

    बब्बू मान का असली नाम तेजिंदर सिंह मान है। 1998 में उन्होंने गायकी की दुनिया में कदम रखा था। पंजाबी गाने 'सौन दी झड़ी' से उन्हें असली पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'कब्जा', 'दिल ता पागल है' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए। 'रब न करे', 'मेरा गम' और 'भीगी पलकों' जैसे उनके हिंदी गाने भी लोकप्रिय हुए। बब्बू ने फिल्मों में बतौर अभिनेता भी काम किया है। उन्होंने 2003 में फिल्म 'हवाएं' से अभिनय जगत में कदम रखा था।

    सिद्धू मूसेवाला की हुई थी निर्मम हत्या

    29 मई, 2022 तारीख कोई नहीं भूल सकता, क्योंकि इसी दिन सिद्धू मूसेवाला को बीच सड़क पर दिन-दहाड़े गोलियों से भून दिया गया था। उनकी हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया गया। सिद्धू को मौत के घाट उतारने के लिए गैंग ने पहले से योजना बनाई हुई थी। सिद्धू जब अपनी कार से एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे, तब शूटर्स ने उन पर गोलियां बरसाई थीं। इस खबर ने पूरे देश को दहला दिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    संगीत इंडस्ट्री
    बब्बू मान

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    पंजाब

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक भगवंत मान
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस

    संगीत इंडस्ट्री

    'रातां लांबियां' के लिए मशहूर गायक असीस कौर और गोल्डी सोहेल ने की सगाई, देखें तस्वीर बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' से दूसरा गाना 'छेड़खानियां' रिलीज कार्तिक आर्यन
    जेटशेन ने जीता 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9' का खिताब, मिले 10 लाख रुपये रियलिटी शो
    बी प्राक के 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, राजकुमार राव और नोरा फतेही नजर आएंगे राजकुमार राव

    बब्बू मान

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: बब्बू मान और मनकीरत औलख से पूछताछ कर सकती है पुलिस सिद्धू मूसेवाला

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023