Loading...
पुनीत इस्सर की नसीरुद्दीन शाह को सलाह- सरकार से दिक्कत, तो चुनावी मैदान पर आएं
पुनीत इस्सर ने नसीरुद्दीन शाह की आलोचना की

पुनीत इस्सर की नसीरुद्दीन शाह को सलाह- सरकार से दिक्कत, तो चुनावी मैदान पर आएं

Oct 29, 2026
04:32 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया पर खुद को 'दिमागी नक्सल' बताकर नसीरुद्दीन शाह विवादों में घिर गए हैं। बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' (1988) में 'दुर्योधन' का किरदार निभाने के लिए मशहूर पुनीत इस्सर ने अभिनेता के खिलाफ जमकर हमला बोला है। उन्होंने दिग्गज अभिनेता के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें सरकार के खिलाफ बोलने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन लोगों के खिलाफ भी बोलना चाहिए जो देश काे बांटना चाहते हैं।

आलोचना

जब आप बात करें, तो सिलेक्टिव बात न करें- पुनीत

IANS से पुनीत ने कहा, "नसीरुद्दीन शाह हमारे सीनियर हैं, हमारे टीचर रहे हैं, उनकी इज्जत है, वे बहुत अच्छे कलाकार हैं। लेकिन मैं बस कहना चाहता हूं कि जब आप बात करें, तो आपको सेलेक्टिव बात नहीं करनी चाहिए।"

उनके मुताबिक, नसीरुद्दीन की एक तरफा वामपंथी वाली सोच है और वे उसी हिसाब से बात करते हैं। इसी के साथ ही नक्सलियों को छुड़ाने की बात करते हैं। अगर वे ऐसी बाते करेंगे तो उनकी भारतीयता पर सवाल उठेगा।

सलाह

अगर सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़कर हराएं- पुनीत

पुनीत आगे बोले, "उन्हें अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। सरकार के खिलाफ बोलने का हक है। लेकिन जो सरकार आई है, वह आपको पसंद नहीं है। आप जमीन पर उतरते हैं, आप चुनाव लड़ते हैं, आप जीतते हैं, आप सरकार को हराते हैं। यह सरकार यूं ही नहीं बनी है, लोगों ने इस सरकार को चुना है।"

उन्होंने नसीरुद्दीन को चुनावी मैदान में आकर लड़ने और मौजूद सरकार को हराने की सलाह दी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

नाराजगी

भारत के खिलाफ बोलने वालों पर चुप्पी क्यों- पुनीत

उन्होंने कहा, "सेलेक्टिव क्रिटिसिज्म बहुत गलत बात है। जब देश के हित की बात आती है, जो लोग हमारे देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जो लोग हमारे देश के टुकड़े करना चाहते हैं, जो लोग भारत के खिलाफ बोलते हैं, आप उनके खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाते?"

बता दें कि नसीरुद्दीन ने 28 अक्टूबर को एक वीडियो के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने 'एंटी-नेशनल' और 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' जैसे टाइटल का जिक्र भी किया था।

ADVERTISEMENT