NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दोस्ती से प्यार तक, कुछ यूं परवान चढ़ा पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का इश्क 
    अगली खबर
    दोस्ती से प्यार तक, कुछ यूं परवान चढ़ा पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का इश्क 
    फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी पुलकित-कृति की प्रेम कहानी

    दोस्ती से प्यार तक, कुछ यूं परवान चढ़ा पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का इश्क 

    लेखन पलक
    Jan 30, 2024
    07:07 pm

    क्या है खबर?

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। वे लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को साथ में देखना प्रशंसकों को पसंद है।

    हाल में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह अगूठियां दिखाते नजर आ रहे हैं।

    इससे उनके प्रशंसक बहुत खुश हो गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों का रिश्ता कब और कैसे शुरू हुआ? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं उनकी प्रेम कहानी।

    मुलाकात

    ऐसे हुई पहली मुलाकात

    पुलकित और कृति की पहली मुलाकात साल 2018 में आई फिल्म 'वीरे की वेडिंग' के सेट पर हुई थी। जिमी शेरगिल और सतीश कौशिक जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में साथ काम करते हुए दोनों दोस्त बन गए थे।

    इसके बाद दोनों को एक बार फिर 2019 में अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 'पागलपंती' में साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म में काम करते हुए दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और वे एक-दूसरे को दिल हार बैठे।

    रिश्ता

    कृति-पुलकित ने नहीं छिपाया अपना रिश्ता

    'पागलपंती' की शूटिंग के समय मीडिया में लगातार अफवाहें उड़ रही थीं कि कृति और पुलकित रिश्ते में हैं।

    इन अफवाहों पर मुहर लगाते हुए अभिनेत्री ने फिल्म का प्रचार करने के लिए 2019 में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि ये अफवाहें नहीं हैं।

    कृति ने दावा किया था कि वह अभी तक इसलिए चुप थी क्योंकि वह चाहते थीं कि उनके माता-पिता को पूरी दुनिया से पहले ये बात पता चले।

    पोस्ट

    जब दोनों की प्यारी तस्वीरों से गुलजार हुआ सोशल मीडिया  

    कृति ने इस बात का भी खुलासा किया था कि पुलकित और उन्हें महज 5 महीने में एहसास हो गया था कि वे एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं।

    अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने स्वीकारने के बाद कृति और पुलकित की प्यारी तस्वीरों से उनके सोशल मीडिया अकाउंट गुलजार रहने लगे।

    दोनों एक-दूसरे के जन्मदिन पर प्यार भरे मैसेज लिखकर बधाई दिया करते हैं, जिनपर उनके प्रशंसक भी खूब प्यार लुटाते हैं।

    सगाई

    सगाई कर रिश्ते को दिया नया नाम

    समय के साथ कृति और पुलकित का प्यार और मजबूत होता चला गया और 4 साल डेट करने के बाद अब उन्होंने अपने रिश्ते को सगाई करके एक नया नाम दे दिया है।

    दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं।

    हालांकि, अभी कृति और पुलकित की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों के प्रशंसक उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

    जानकारी

    तलाकशुदा हैं पुलकित

    अभिनेता पुलकित तलाकशुदा हैं। उन्होंने साल 2014 में सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी रचाई थी। दोनों का रिश्ता अच्छा नहीं रहा। पुलकित ने श्वेता को साल 2015 में तलाक दे दिया था। इसके बाद उनका नाम यामी गौतम से जुड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कृति खरबंदा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    कृति खरबंदा

    कृति खरबंदा और सनी सिंह की फिल्म 'रिस्की रोमियो' का ऐलान, पहली बार बनी जोड़ी सनी सिंह
    कृति खरबंदा ने बरसाया पुलकित सम्राट पर प्यार, जन्मदिन पर यूं किया प्यार का इजहार  मनोरंजन
    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने की सगाई, सामने आईं तस्वीरें  सेलिब्रिटी की शादी

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्मफेयर पुरस्कार: 'सैम बहादुर' का तकनीकी श्रेणी में दबदबा, 'जवान' ने जीता सर्वश्रेष्ठ एक्शन का पुरस्कार फिल्मफेयर अवॉर्ड
    सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड में 25 सालों को किया याद, इन फिल्मों पर की बात सोनाली बेंद्रे
    'बिग बॉस 17': इन प्रतियोगियों की हरकत देख भड़के सलमान खान और करण जौहर, लगाई फटकार बिग बॉस 17
    ऋषभ साहनी समेत इन कलाकारों ने पाकिस्तानी खलनायक बनकर दिखाया खौफ इमरान हाशमी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025