NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या प्रभास की फिल्म 'सालार' में एक स्पेशल गाने में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा?
    मनोरंजन

    क्या प्रभास की फिल्म 'सालार' में एक स्पेशल गाने में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा?

    क्या प्रभास की फिल्म 'सालार' में एक स्पेशल गाने में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा?
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 08, 2021, 06:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या प्रभास की फिल्म 'सालार' में एक स्पेशल गाने में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा?

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं। इस समय वह अपने कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। अब खबर आ रही है कि प्रियंका, अभिनेता प्रभास की फिल्म 'सालार' में एक स्पेशल गाने में दिख सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक प्रशांत नील अपनी आगामी फिल्म 'सालार' में एक स्पेशल गाने के लिए प्रियंका चोपड़ा को शामिल कर सकते हैं। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

    आगामी शेड्यूल में स्पेशल गाने को किया जाएगा शूट

    प्रियंका को फिल्म में प्रभास के साथ एक डांस नंबर में देखा जा सकता है। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद के पास गोदावरीखानी में चल रही है। आगामी शेड्यूल में जल्द ही फिल्म के स्पेशल गाने को शूट किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ गई है। इससे पहले प्रियंका को 'द व्हाइट टाइगर' में अभिनय करते हुए देखा गया था।

    फिल्म में प्रभास के अपोजिट दिखेंगी श्रुति हासन

    'सालार' का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं, जो कन्नड़ की हिट फिल्म सीरीज 'KFG' का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की कहानी से संबंधित अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी होगी। फिल्म में प्रभास के अपोजिट अभिनेत्री श्रुति हासन को मुख्य भूमिका में देखा जा सकता है। हाल ही में फिल्म टीम के साथ एक सड़क दुर्घटना हुई थी। हालांकि, दुर्घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

    प्रभास ने इंस्टाग्राम पर जारी किया था फिल्म का फर्स्ट लुक

    प्रभास ने पिछले साल दिसंबर में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर जानकारी दी थी। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'आज मैंने 'सालार' की दुनिया में कदम रखा है। शूटिंग 21 जनवरी, 2021 से शुरू की जाएगी।' आपको बता दें कि वर्तमान में इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। अब फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द रिलीज होगी।

    प्रभास का फर्स्ट लुक है दिलचस्प

    Instagram post

    A post shared by actorprabhas on February 8, 2021 at 1:16 pm IST

    इस वेब सीरीज में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने अब अपनी अगली वेब सीरीज 'सिटाडेल' पर काम करना शुरू कर दिया है। इस वेब सीरीज के प्रोड्यूसर रूसो ब्रदर्स हैं। इसमें 'गेम ऑफ थ्रोंस' और 'बॉडीगार्ड' से ख्याति प्राप्त कर चुके अभिनेता रिचर्ड मैडेन भी अभिनय करते दिखेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    प्रभास
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    ब्रिटेन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- अनजान पुरुषों से दूर रहें यूनाइटेड किंगडम (UK)
    रणजी ट्रॉफी: हनुमा विहारी ने कलाई में फ्रैक्चर के बाद बाएं हाथ से की बल्लेबाजी  हनुमा विहारी
    बजट 2023-24: अब सात लाख रुपये की आय वालों को नहीं देना होगा कोई टैक्स इनकम टैक्स
    बजट सत्र: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की 7 प्राथमिकताएं गिनाईं बजट

    बॉलीवुड समाचार

    नेटफ्लिक्स 'द रोमांटिक्स' के जरिए देगा यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि, जारी किया ट्रेलर नेटफ्लिक्स
    कियारा-सिद्धार्थ की शादी की तैयारियां शुरू, मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनेंगी अभिनेत्री कियारा आडवाणी
    'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण से सामंथा रुथ प्रभु का फर्स्ट लुक जारी  सामंथा रुथ प्रभु
    साजिद खान ने निभाया अपना वादा, सौंदर्या शर्मा को अपनी फिल्म में दिया ये प्रस्ताव साजिद खान

    प्रभास

    सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास के बाद ऋतिक की एंट्री! ऋतिक रोशन
    प्रभास फिल्म 'स्पिरिट' में बनेंगे निर्दयी पुलिस अफसर! जानिए कब शुरू होगी शूटिंग आगामी फिल्में
    'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास की एंट्री आदिपुरुष फिल्म
    'आदिपुरुष' विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड से मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मसला आदिपुरुष फिल्म

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, देखें तस्वीरें निक जोनास
    प्रियंका ने दिया आलोचकों को जवाब, जानिए मां बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा सोशल मीडिया
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक ऑस्कर पुरस्कार
    अलविदा 2022: दीपिका से आलिया तक, इन बॉलीवुड हस्तियों ने बिजनेस में रखा कदम दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023