LOADING...
मेट गाला 2023 में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा, स्टाइलिश अंदाज में आएंगी नजर 
मेट गाला 2023 में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा (तस्वीर: इंस्टा/@priyankachopra)

मेट गाला 2023 में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा, स्टाइलिश अंदाज में आएंगी नजर 

Apr 26, 2023
05:17 pm

क्या है खबर?

मेट गाला दुनिया के प्रतिष्ठित फैशन इवेंट्स में से एक है। इस इवेंट में फैशन मशहूर हस्तियां और आइकन रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश अवतार में नजर आते हैं। 1 मई को आयोजित मेट गाला, 2023 में प्रियंका चोपड़ा स्टाइलिश अंदाज में शिरकत करने वाली हैं। इस खबर की पुष्टि उन्होंने 'सिटाडेल' के प्रमोशन के दौरान की। इसके साथ प्रियंका ने अपने मेट गाला लुक के बारे में बताया और खुलासा कहा कि वह स्पेशल लुक में नजर आएंगी।

अन्य सितारे

मेट गाला में डेब्यू करने जा रही हैं आलिया भट्ट 

फिलहाल, प्रियंका ने अपने आउटफिट के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फैशन इवेंट मेट गाला में भी अपने डेब्यू करने जा रही हैं। इस खास मौके पर वह जाने-माने फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग का आउटफिट पहनेंगी। आलिया से पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण मेट गाला में डेब्यू कर चुकी हैं। बता दें कि मेट गाला 1 मई को आयोजित होने जा रहा है।