NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात
    अगली खबर
    निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात
    निक जोनस की पत्नी कहलाने पर नाराज हुईं प्रियंका

    निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 17, 2021
    04:33 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' को लेकर सुर्खियों में हैं। वह इसी फिल्म के प्रचार में लगी हैं। इस बीच उन्होंने कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिनमें उन्हें निक जोनस की पत्नी कहकर संबोधित किया गया है, जो प्रियंका को नागवार गुजरा है।

    उनका कहना है कि उन्होंने मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में उनकी पहचान को किसी की पत्नी होने तक सीमित करना नाइंसाफी है।

    आइए जानते हैं प्रियंका ने क्या कहा।

    नाराजगी

    प्रियंका ने पूछा- यह अब तक महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है?

    प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो आर्टिकल शेयर कर 'वाइफ ऑफ निक जोनस' को हाईलाइट किया।

    उन्होंने लिखा, 'बहुत दिलचस्प बात है कि मैं इतनी बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी प्रमोट कर रही हूं। फिर भी मुझे इनकी पत्नी कहकर बुलाया जा रहा है।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'कृपया मुझे बताएं कि यह अभी तक महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है? क्या मुझे अपने बायो में अपना IMDb लिंक जोड़ना पड़ेगा?'

    प्रियंका ने इस पोस्ट में निक को भी टैग किया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बीते दिनों प्रियंका ने सोशल मीडिया से अपने नाम के आगे लगा सरनेम चोपड़ा और जोनस हटाया था, जिसके बाद निक और उनके बीच अनबन की खबरें फैल गईं। हालांकि, इसके बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लोगों की यह गलतफहमी दूर कर दी थी।

    उपलब्धि

    प्रियंका ने हाल ही में हासिल की ये उपलब्धि

    बीते दिनों साल के अंत में मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट सामने आई। इसमें प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी जगह बनाई है। इस साल टॉप 10 की इस सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं।

    पिछले साल वह इस सूची में 15वें नंबर पर थीं, लेकिन अपनी रैंकिंग में बढ़ोतरी करते हुए उन्होंने इस साल 10वां स्थान हासिल किया है।

    इस सर्वे में 38 देशों के कुल 42,000 लोगों को शामिल किया गया था।

    प्रचार

    'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं प्रियंका

    प्रियंका इन दिनों कई प्लेटफॉर्म पर अपनी फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' का प्रमोशन कर रही हैं। साथ ही कई इंटरव्यू दे रही हैं। वह प्रमोशनल इवेंट से इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं।

    इस फिल्म में कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा, नील पैट्रिक हैरिस, याह्या अब्दुल-मतीन 2, जोनाथन ग्रॉफ भी नजर आएंगे।

    फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इसमें प्रियंका सती की भूमिका निभाने वाली हैं। 'मैट्रिक्स' सीरीज के पिछले तीनो भाग हिट रहे थे।

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी प्रियंका

    प्रियंका एक अन्य हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    कुछ ही समय पहले उनकी नई हिंदी फिल्म 'जी ले जरा' की घोषणा हुई है। फरहान अख्तर इस फिल्म के निर्देशक हैं। इसमें प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

    प्रियंका अपनी पहली वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। 'एवेंजर्स एंडगेम' के रूसो ब्रदर्स उनकी इस स्पाई थ्रिलर सीरीज को बना रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    निक जोनास

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की पकड़ बरकरार, 50 करोड़ रुपये की ओर कमाई राजकुमार राव
    परप्लेक्सिटी ने AI टूल 'लैब्स' किया लॉन्च, रिपोर्ट और चार्ट कर सकेगा तैयार  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन स्विट्जरलैंड
    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव

    हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ बनने वाली थी मनोज बाजपेयी की जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    क्या मास्टरमाइंड प्रोफेसर के बिना लूट को अंजाम देना होगा? देखिए 'मनी हाइस्ट 5' का ट्रेलर नेटफ्लिक्स
    दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल रिहाना, बनीं सबसे अमीर महिला संगीतकार मनोरंजन
    अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' से नहीं टकराएगी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9', बदली रिलीज डेट बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    क्या सलमान खान ने 'द-बैंग टूर' से हटाया जैकलीन फर्नांडिस का नाम? सलमान खान
    एक्शन से भरपूर राजामौली की फिल्म 'RRR' का हिंदी ट्रेलर रिलीज आलिया भट्ट
    ट्विटर पर सोनू सूद बने इस साल के सबसे चर्चित सितारे, अभिनेत्रियों में नंबर वन आलिया ट्विटर
    विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने रचाई शादी, कपल ने शेयर की तस्वीरें इंस्टाग्राम

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खुद का भारतीय रेस्तरां खोला, सोशल मीडिया पर दी जानकारी अमेरिका
    आदर्श गौरव BAFTA की लीडिंग एक्टर कैटेगरी के लिए हुए नामित, प्रियंका ने दी शुभकामनाएं नेटफ्लिक्स
    प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोन्स के साथ करेंगी ऑस्कर के नामांकन की घोषणा बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका ने ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'बिट्टू' के मुख्य कलाकारों की शिक्षा के लिए की अनोखी पहल ऑस्कर पुरस्कार

    निक जोनास

    क्या मां बनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा? वायरल हो रही फोटो में दिखा बेबी बंप बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका-निक की तलाक की खबरों पर बहन परिणीति ने दिया जवाब, बताई सच्चाई हॉलीवुड समाचार
    सीढियों से गिरने वाली थीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनास ने बचाया, वीडियो वायरल बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा को देख विदेश में फैन्स गाने लगे 'माई देसी गर्ल', देखें वायरल वीडियो बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025