NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जाह्नवी कंडुला की मौत: प्रियंका चोपड़ा ने जताई नाराजगी, कहा- जान की कीमत नहीं बता सकते
    अगली खबर
    जाह्नवी कंडुला की मौत: प्रियंका चोपड़ा ने जताई नाराजगी, कहा- जान की कीमत नहीं बता सकते
    भारतीय छात्रा की मौत के मामले में प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    जाह्नवी कंडुला की मौत: प्रियंका चोपड़ा ने जताई नाराजगी, कहा- जान की कीमत नहीं बता सकते

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 17, 2023
    11:29 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका में पुलिस की गाड़ी से भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत को लेकर लोगों में रोष है। जाह्नवी की मौत जनवरी में हुई थी।

    हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी को हंसते हुए देखा जा रहा है। वह फोन पर छात्रा की जान की कीमत भी बता रहा है। इसके बाद से हर तरफ सिएटल पुलिस की आलोचना हो रही है।

    अब प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।

    प्रतिक्रिया

    प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर किया गुस्सा

    प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर घटना की एक खबर साझा करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।

    अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस खबर के साथ उन्होंने लिखा, 'यह हैरानी की बात है कि यह दर्दनाक घटना जो 9 महीने पहले हुए थी, अब सामने आई है। एक जिंदगी, जिंदगी होती है, आप उसकी कीमत नहीं बता सकते।'

    निश्चित तौर पर प्रियंका की प्रतिक्रिया से जाह्नवी के लिए न्याय की आवाज उठाने वालों का हौसला बढ़ा है।

    मामला

    सामने आया पुलिस का असंवेदनशील रवैया

    इसी साल 23 जनवरी को जाह्नवी की मौत हुई थी

    अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुलिसकर्मी उनकी मौत का मजाक उड़ाते दिख रहा है। वीडियो में सिएटल पुलिस ऑफिसर्स गिल्ड के उपाध्यक्ष डैनियल ऑडेरर को गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है।

    वह फोन पर किसी से कहते हैं, "वह मर गई। वह एक आम इंसान है। बस एक 11,000 डॉलर का चेक लिखो। वैसे भी वह 26 साल की थी, उसकी कुछ खास कीमत नहीं थीं।"

    जांच 

    पुलिसकर्मी के खिलाफ हो रही जांच

    जाह्ववी को टक्कर मारने वाली कार को केविन डेव नामक पुलिसकर्मी चला रहा था। घटना होने के बाद ऑडेरर को घटनास्थल पर भेजा गया था।

    ऑडेरर ने कहा था कि कार 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। हालांकि, जांच में सामने आया कि डेव कार को 119 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहा था।

    वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की नए सिरे से जांच कर रही है।

    घटना 

    इसी साल पूरी होनी थी जाह्नवी की पढ़ाई

    जाह्नवी मूलत: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की रहने वाली थी और इंफॉर्मेशन सिस्टम में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए सिएटल गई थी। इसी साल दिसंबर में जाह्नवी की पढ़ाई पूरी होनी थी।

    जनवरी को जाह्नवी को साउथ लेक यूनियन में डेक्सटर एवेन्यू नॉर्थ और थॉमस स्ट्रीट के चौराहे पर पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। घटना के बाद जाह्नवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी।

    मणिपुर हिंसा 

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इससे पहले प्रियंका ने मणिपुर हिंसा में महिला के बलात्कार का वीडियो सामने आने पर भी गुस्सा जाहिर किया था।

    उन्होंने लिखा था, 'इसके लिए एक वीडियो को वायरल होना पड़ा, जघन्य अपराध के 77 दिन बाद कार्रवाई की गई। वजह? तर्क? चाहे जो भी परिस्थिति रही हो, हम किसी भी खेल में महिलाओं को प्यादा नहीं बनने दे सकते हैं। शर्म और गुस्से से भरी एकजुट आवाज की जरूरत है, जो बस एक चीज की मांग करे- न्याय।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    'ज्वेल थीफ' की अभिनेत्री निकिता दत्ता कोरोना वायरस से संक्रमित, दिया स्वास्थ्य अपडेट कोरोना वायरस
    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद, 2 आतंकी मारे गए जम्मू-कश्मीर
    'हेरा फेरी' के लिए परेश रावल को मिली थी इतनी रकम, सुनील-अक्षय की फीस भी जानिए परेश रावल
    बीकानेर में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को कांग्रेस ने खोखले फिल्मी संवाद बताया, पूछे 4 सवाल नरेंद्र मोदी

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध अमेजन प्राइम वीडियो
    प्रियंका की 'सिटाडेल' बनी दुनिया भर में नंबर 1 सीरीज, ये हैं टॉप 5 में शामिल बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट से पहले मेट गाला में नजर आ चुकी हैं ये भारतीय हस्तियां मेट गाला
    मेट गाला: प्रियंका चोपड़ा ने पहना 204 करोड़ रुपये का नेकलेस, आलिया भट्ट ने किया डेब्यू मेट गाला

    अमेरिका

    चंद्रयान-3 की सफलता के बाद NYT का पुराना विवादित कार्टून वायरल, भारतीयों ने दिया जवाब चंद्रयान-3
    व्यक्ति के सूप में निकला चूहे का पैर, रेस्टोरेंट को लग सकता है लाखों का जुर्माना अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव धांधली के मामले में गिरफ्तार, जमानत पर रिहा डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मग शॉट की टी-शर्ट लॉन्च, इतनी है कीमत डोनाल्ड ट्रंप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025