NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मणिपुर मामला: थम नहीं रहा बॉलीवुड का गुस्सा, प्रियंका चोपड़ा ने की न्याय की मांग
    अगली खबर
    मणिपुर मामला: थम नहीं रहा बॉलीवुड का गुस्सा, प्रियंका चोपड़ा ने की न्याय की मांग
    मणिपुर रेप पर बॉलीवुड ने की न्याय की मांग (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    मणिपुर मामला: थम नहीं रहा बॉलीवुड का गुस्सा, प्रियंका चोपड़ा ने की न्याय की मांग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 21, 2023
    06:31 pm

    क्या है खबर?

    बुधवार को मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता का वीडियो सामने आने के बाद से देशभर में गुस्सा है। वीडियो वायरल होने और चौतरफा गुस्से का सामना करते हुए पुलिस और प्रशासन भले ही एक्शन मोड में आ गया है, लेकिन लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा।

    आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड सितारे भी घटना पर लगातार अपना आक्रोश जता रहे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर समेत अन्य सितारों ने आवाज उठाई है।

    प्रियंका चोपड़ा 

    बस एक ही मांग हो, न्याय- प्रियंका 

    प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना गुस्सा जाहिर किया और न्याय की मांग की।

    उन्होंने लिखा, 'इसके लिए एक वीडियो को वायरल होना पड़ा, जघन्य अपराध के 77 दिन बाद कार्रवाई की गई। वजह? तर्क? चाहे जो भी परिस्थिति रही हो, हम किसी भी खेल में महिलाओं को प्यादा नहीं बनने दे सकते हैं। शर्म और गुस्से से भरी एकजुट आवाज की जरूरत है, जो बस एक चीज की मांग करे- न्याय।'

    करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी

    करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी ने की कार्रवाई की मांग

    मणिपुर की घटना पर करीना कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है।

    अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'मणिपुर के हालात से बुरी तरह व्यथित हूं। घटना की निंदा करने वाले सारे शब्दों को कोई मायने नहीं हैं, जब तक कार्रवाई नहीं की जाती है।'

    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी स्टोरी में लिखा, 'मणिपुर की हिंसा देखकर सन्न हूं। गुनहगारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों पर लगाम लगे।'

    लिन लैशराम 

    लिन लैशराम ने चुप्पी के लिए सितारों को लताड़ा

    मणिपुर की मॉडल-अभिनेत्री लिन लैशराम शुरु से ही मणिपुर हिंसा रोकने के लिए आवाज उठा रही थीं।

    इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, 'बिरेन सिंह, आप ऐसे अनजान नहीं बन सकते, हमें न्याय चाहिए।'

    उन्होंने घटना पर आवाज उठा रहे सितारों को पहले चुप रहने के लिए भी लताड़ा। उन्होंने लिखा, 'गुडमॉर्निंग जागे हुए लोग। आपको बता दें यह सब 2 महीने से हो रहा था। आपके इंस्टा स्टोरी और ट्वीट तब कहां थे जब हम मदद के लिए चिल्ला रहे थे?'

    स्वरा भास्कर

    सत्तारूढ़ सरकार पर बरसीं स्वरा भास्कर

    स्वरा भास्कर इस घटना पर लगातार सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रही हैं।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान शेयर करते हुए उनसे जिम्मेदारी लेने की बात कही है।

    वह लगातार मीडिया रिपोर्ट्स शेयर कर रही हैं और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठा रही हैं।

    उन्होंने ऐसे माहौल में स्मृति ईरानी द्वारा जापानी के प्रधानमंत्री के सलाहकार से मुलाकात की तस्वीर साझा करने की भी निंदा की और इसे शर्मनाक बताया।

    पत्रलेखा

    यह हमारे साथ हो रहा है- पत्रलेखा

    मेघालय की रहने वालीं मॉडल-अभिनेत्री पत्रलेखा ने घटना पर अपना दुख और लाचारी जाहिर की है। घटना से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'एक ही देश में पैदा होने के नाते ये हमारी बहने हैं। यह हमारे साथ हो रहा है। मुझे गुस्सा आ रहा है कि मैं कुछ नहीं कर सकती हूं। यह शर्मनाक है।'

    पत्रलेखा 'सिटीलाइट्स', 'नानू की जानू' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 2021 में उन्होंने राजकुमार राव से शादी की थी।

    घटना 

    इन सितारों ने भी जताया था गुस्सा

    मणिपुर 2 महीने से ज्यादा समय से दंगों की चपेट में है। मामले में सरकार की अनदेखी की लगातार आलोचना हो रही है।

    बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़कों पर घुमाया जा रहा था। भीड़ ने न सिर्फ उन्हें पूरे इलाके में निर्वस्त्र करके घुमाया, बल्कि उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

    गुरुवार को अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, रेणुका शहाणे, उर्मिला मातोंडकर, विवेक अग्निहोत्री समेत कई सितारों ने अपना दुख बयान किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर हिंसा
    प्रियंका चोपड़ा
    करीना कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    भीषण गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  गर्मी की लहर
    'तन्वी द ग्रेट' ने कान्स 2025 में लूटी वाहवाही, अनुपम खेर ने किया रिलीज तारीख का ऐलान अनुपम खेर
    हैदराबाद में बम विस्फोट की साजिश नाकाम, IS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हैदराबाद
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने स्वस्थ होने की कामना की जो बाइडन

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर: थम नहीं रही हिंसा, उपद्रवियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री का घर फूंका मणिपुर
    मणिपुर हिंसा: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, लोगों ने जलाए रेडियो मणिपुर
    मणिपुर: इंफाल में उग्रवादियों की गोलीबारी में सेना का जवान घायल, कई घरों को आग लगाई मणिपुर
    मणिपुर: कुकी समुदाय ने मांगी सेना की सुरक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार मणिपुर

    प्रियंका चोपड़ा

    मेट गाला 2023 में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा, स्टाइलिश अंदाज में आएंगी नजर  आलिया भट्ट
    सिटाडेल: रिलीज से पहले सामने आई प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज की कहानी, जानिए रोचक बातें वेब सीरीज
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' से 'सिटाडेल' तक, इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज इरफान खान
    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध अमेजन प्राइम वीडियो

    करीना कपूर

    महिलाओं की मजबूत दोस्ती को दिखाती हैं ये पांच बॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं करीना कपूर खान लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: करीना कपूर खान के बारे में ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप सेलिब्रिटी गॉसिप
    सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' को नेटफ्लिक्स पर मिला प्यार नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर साधा निशाना, शादी को बता दिया फर्जी कंगना रनौत
    आलिया ने फिर मिलाया करण जौहर संग हाथ, वासन बाला की एक्शन थ्रिलर में आएंगी नजर आलिया भट्ट
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'वे कमलेया' रिलीज, प्यार में डूबे दिखे आलिया-रणवीर आलिया भट्ट
    पंकज त्रिपाठी की झोली में 'OMG 2' के बाद कई फिल्में, बोले- बरसों किया इसका इंतजार पंकज त्रिपाठी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025