LOADING...
प्रियंका चोपड़ा बनीं ब्यूटी ब्रांड से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी अभिनेत्री, इन्हें दी मात
ब्यूटी ब्रांड वैल्यू में प्रियंका चोपड़ा ने दी सेलेना गोमेज और काइली जेनर को मात

प्रियंका चोपड़ा बनीं ब्यूटी ब्रांड से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी अभिनेत्री, इन्हें दी मात

Mar 30, 2023
01:00 pm

क्या है खबर?

प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ अभिनय, बल्कि अपने बिजनेस से भी खुद को स्थापित कर लिया है। एक व्यवसायी के रूप में भी वह दुनियाभार में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। प्रियंका के प्रशंसक यह जानकर खुशी से झूम उठेंगे कि उनकी चहेती अभिनेत्री का हेयर केयर ब्रांड 2023 में दूसरा सबसे ज्यादा कमाई करने वाला ब्रांड बनकर उभरा है। इस मामले में उन्होंने सेलेना गोमेज और काइली जेनर जैसी बड़ी हस्तियों को भी पीछे छोड़ दिया है।

उपलब्धि

रिहाना सबसे ऊपर

ब्रिटेन के ब्यूटी कंपेरिजन प्लेटफॉर्म कॉस्मैटिफाय ने हालिया वर्षों के रेवेन्यू के आधार पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सौंदर्य ब्रांडों की एक सूची तैयार की। इसमें प्रियंका के एनॉमली हेयरकेयर ने काइली जेनर के काइली कॉस्मेटिक्स, एलएलसी और सेलेना गोमेज के रेयर ब्यूटी को भी पीछे छोड़ दिया। वह इस साल की ब्यूटी ब्रांड से दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री बनी हैं। गायिका, अभिनेत्री और व्यवसायी रिहाना की फेंटी ब्यूटी इस सूची में पहले पायदान पर है।

जानकारी

जानिए प्रियंका के हेयर केयर ब्रांड के बारे में

प्रियंका ने 2021 में एनॉमली की शुरुआत की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'ये है एनॉमली। आपके सामने अपना पहला ब्रांड पेश करने में बहुत अच्छा लग रहा है, जिसे मैंने बनाया है।' उनका दावा है कि उनके हेयर एंड केयर प्रोडक्‍ट में पैथलेट्स, सल्‍फेट जैसे नुकसानदायक केमिकल्‍स के बजाए यूकेलिप्‍टस, जोजोबा ऑयल और एवाकाडो जैसी नेचुरल चीजों का इस्‍तेमाल किया जाता है, जिससे बाल मजबूत और खूबसूरत बनते हैं। इसकी कीमत 700 से 1,000 रुपये तक है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

अपना प्रोडक्ट दिखातीं प्रियंका

प्रतिभा

बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं प्रियंका

प्रियंका ने अपने दमदार अभिनय से मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में तो ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया ही, साथ ही हाॅलीवुड में भी उन्हें उतना ही प्यार मिला। अभिनय के साथ बतौर पाॅप स्टार प्रियंका ने मंच पर कदम रखा तो लोग उनकी गायकी के भी दीवाने हो गए। पूर्व विश्व सुंदरी, एक्ट्रेस, सिंगर और एक बिजनेसवुमन के तौर पर सफलता हासिल करने वाली प्रियंका बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों से ज्यादा कमाई करती हैं।

आगामी फिल्में

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

प्रियंका हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' का हिस्सा हैं। वह हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में भी दिखेंगी, जो 12 मई को दुनियाभर में रिलीज होगी। इसके अलावा बॉलीवुड में उन्हें फिल्म 'जी ले जरा' में देखा जाएगा। प्रियंका अपनी पहली वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। 'एवेंजर्स एंडगेम' के रूसो ब्रदर्स इसे बना रहे हैं। उनकी यह एक्शन पैक्ड सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।