एंजेलिना जोली के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा, खुद किया ये बड़ा खुलासा
प्रियंका चोपड़ा ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह जल्द ही हॉलीवुड सुपरस्टार एंजेलिना जोली के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में फॉर्च्यून इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एंजेलिना जोली को अपनी बड़ी प्रेरणा बताते हुए इस बात का खुलासा किया। हालांकि, उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, जिससे फैंस के बीच सस्पेंस बना हुआ है कि ये कोई फिल्म होगी, विज्ञापन या फिर किसी सामाजिक कल्याण से जुड़ा काम।
प्रियंका 'वाराणसी' से करेंगी वापसी
इसके अलावा प्रियंका ने ये भी बताया कि वो एंजेलिना जोली, पेनेलोप क्रूज और सलमा हायक जैसी अभिनेत्रियों को अपनी प्रेरणा मानती हैं। हॉलीवुड में अपने प्रोजेक्ट्स के अलावा वो अब एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के जरिए भारतीय सिनेमा में एक बड़ी वापसी करने जा रही हैं। यह एक भव्य एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसे एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं और अगले साल अप्रैल में दुनियाभर में रिलीज होगी।