NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने 'RRR' को बताया तमिल फिल्म, टि्वटर पर लोगों ने लगाई क्लास
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा ने 'RRR' को बताया तमिल फिल्म, टि्वटर पर लोगों ने लगाई क्लास
    प्रियंका चोपड़ा ने 'RRR' को बताया तमिल फिल्म, हो गईं ट्रोल

    प्रियंका चोपड़ा ने 'RRR' को बताया तमिल फिल्म, टि्वटर पर लोगों ने लगाई क्लास

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 29, 2023
    03:22 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों प्रियंका चोपड़ा खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने यह खुलासा कर सबको चौंका दिया कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में काम क्यों तलाशा।

    अपने इस हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए, जो उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े थे।

    बात करते-करते जब इंटरव्यू लेने वाले ने फिल्म 'RRR' का जिक्र छेड़ा और इसे बॉलीवुड फिल्म बताया तो उसे ठीक करने के चक्कर में प्रियंका खुद ही गलती कर बैठीं। इस चक्कर में टि्वटर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

    गलती

    इंटरव्यू लेने वाले को सही कर रही थीं प्रियंका

    डेक्स शेपर्ड के साथ हालिया बातचीत में प्रियंका ने 'RRR' को दूसरी ही इंडस्ट्री की फिल्म बता डाला। बड़ी बात यह है कि वह डेक्स को सही कर रही थीं।

    दरअसल, डेक्स ने कहा, "बॉलीवुड अविश्वसनीय तरीके से आगे बढ़ा है। आपके पास मुख्यधारा की बड़ी फिल्में, कहानियां और डांस है।" उन्होंने 'RRR' का उदाहरण दिया तो प्रियंका ने फौरन उन्हें सही करते हुए कहा कि यह एक तमिल फिल्म है। 'RRR' एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म एवेजंर्स की तरह है।

    चूक

    गले नहीं उतर रही प्रियंका की गलती 

    निर्देशक एसएस राजामौली कई दफा यह साफ कर चुके हैं कि 'RRR' बॉलीवुड या किसी और इंडस्ट्री की फिल्म नहीं, ये एक तेलुगु फिल्म है। 'RRR' के ऑस्कर कैंपेन के दौरान प्रियंका फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं।

    सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए उन्होंने शुभकामनाएं लिखीं। ऑस्कर से पहले राम चरण और उनकी पत्नी उपासना को उन्होंने अपने घर में बुलाया।

    प्रियंका लंबे समय से 'RRR' के करीब हैं, इसलिए उनकी यह गलती लोगों को हजम नहीं हो रही है।

    ट्रोलिंग

    लोगों को नहीं हो रहा यकीन

    टि्वटर पर एक यूजर ने लिखा, 'RRR दुनियाभर में इतिहास रच चुकी है और तुम्हें यही नहीं पता कि फिल्म मूल रूप से किस भाषा में बनी है?'

    एक ने लिखा, 'कम से कम आपसे तो ऐसी उम्मीद नहीं की थी।'

    एक ने लिखा, 'राम चरण के साथ फिल्म 'जंजीर' में काम कर चुकी हो। उनके सपंर्क में रही हो। फिल्म की तारीफ कर रही हो। फिर कैसे 'RRR' को तमिल फिल्म बना दिया?'

    एक ने लिखा, 'अब राजामौली सर और परेशान हो जाएंगे।'

    फिल्म

    जानिए 'RRR' के बारे में

    फिल्म 'RRR' का गाना 'नाटू-नाटू' गोल्डन ग्लोब से लेकर ऑस्कर पुरस्कार तक अपने नाम कर चुका है। यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही सुखियों में थी। इसने न सिर्फ भारतीय, बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए।

    फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार थे।

    मूल रूप से यह फिल्म तेलुगु भाषा में बनी है, जिसे तमिल और हिंदी समेत कई अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    RRR फिल्म
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    प्रियंका चोपड़ा

    अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा सेलिब्रिटी गॉसिप
    प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख से कैटरीना तक, पार्टियों में डांस करने के लिए कितना वसूलते हैं ये सितारे? सेलिब्रिटी गॉसिप
    सफल बिजनसवूमन भी हैं प्रियंका चोपड़ा, कई ब्रैंड्स की हैं मालकिन बॉलीवुड समाचार

    RRR फिल्म

    एसएस राजामौली की 'RRR' जीतेगी ऑस्कर, निर्माता अल्लू अरविंद ने किया दावा एसएस राजामौली
    क्या भाजपा से समर्थन पा रहे हैं राजामौली? दिया यह जवाब एसएस राजामौली
    हैदराबाद हवाई अड्डे पर नंगे पैर दिखे 'RRR' अभिनेता राम चरण, जानिए वजह राम चरण
    शो 'गुड मॉर्निंग अमेरिका 3' में दिखाई देंगे राम चरण, बनाया ये रिकॉर्ड राम चरण

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'भोला' से पहले कैसे रहे पिछली 5 दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी रीमेक? भोला फिल्म
    राम चरण हॉलीवुड में करेंगे काम, बोले- जल्द होगी पहले प्रोजेक्ट की घोषणा  राम चरण
    'इंडियन 2': कमल हासन ने अंतरराष्ट्रीय स्टंट टीम संग की एक्शन सीन की शूटिंग, देखिए तस्वीर कमल हासन
    सूर्या बने ऑस्कर समिति में शामिल होने वाले पहले तमिल अभिनेता, निभाई ये जिम्मेदारी  सूर्या

    बॉलीवुड समाचार

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 100 करोड़ के मानहानि मुकदमे पर भाई शमास का पलटवार नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    'भोला' के बाद पूरा यूनिवर्स लाने की तैयारी में अजय देवगन, सलमान-अभिषेक भी होंगे हिस्सा अजय देवगन
    अटल बिहारी के साथ यश चोपड़ा ने 'पिंजर' देखकर मनोज बाजपेयी को दी थी 'वीर-जारा'  मनोज बाजपेयी
    जब विक्रांत मैसी के साथ हुई भूतिया घटना, सुनाया रोंगटे खड़े करने वाला किस्सा विक्रांत मैसी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025