NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में
    अगली खबर
    'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में
    जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में

    'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 22, 2022
    02:42 pm

    क्या है खबर?

    जब से कोरोना वायरस का खतरा कम हुआ है, तभी से सिनेमाघरों में बहार आ गई है। एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। मनोरंजन जगत का बिजनेस भी पटरी पर आ चुका है।

    ऐसे में प्रशंसक काफी पहले से बॉलीवुड फिल्मों की राह देखते हैं। दर्शकों के लिए जून का महीना धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि इस महीने में कई बड़ी फिल्में दस्तक देंगी।

    आइए उन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    जनहित में जारी

    अभिनेत्री नुसरत भरूचा बहुत जल्द फिल्म 'जनहित में जारी' में नजर आएंगी। यह फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में आएगी।

    यह एक सोशल कॉमेडी फिल्म है, जिसमें नुरसत कॉन्डम बनाने वाली एक कंपनी में सेल्स एंड प्रमोशन एग्जीक्यूटिव की नौकरी करती नजर आएंगी। उनका किरदार काफी बोल्ड होने वाला है।

    जय बसंतू सिंह ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। इस फिल्म का निर्माण राज शांडिल्य ने किया है।

    #2

    पृथ्वीराज

    अक्षय कुमार की पीरियड ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें वह महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आएंगे।

    फिल्म के जरिए पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में कदम रखेंगी। संजय दत्त और सोनू सूद भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसमें सोनू ने कवि चंदवरदाई का किरदार निभाया है।

    फिल्म में मुख्य तौर पर पृथ्वीराज और मोहम्मद गौरी के बीच हुई लड़ाई को दिखाया जाएगा। इसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।

    #3

    मेजर

    'मेजर' शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर बनने वाली फिल्म है। अभिनेता अदिवी शेष पर्दे पर संदीप का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। 3 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी।

    संदीप एक NSG कमांडो थे, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उन्होंने ताज होटल में बंधक बनाए गए लोगों को बचाने के लिए अपनी शहादत दे दी थी।

    इसलिए फिल्म के प्रति लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसका निर्देशन शशि किरण सिक्का ने किया है।

    #4

    विक्रम

    हाल में हिंदी बेल्ट में दक्षिण भारतीय फिल्मों का बोलबाला रहा है। अब एक और साउथ फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है।

    साउथ सुपरस्टार कमल हासन की 'विक्रम' भी बॉक्स ऑफिस पर 3 जून को अपनी जोर-आजमाइश करती दिखेगी। यह फिल्म दक्षिण भारतीय भाषा के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी।

    ऐसे में यह फिल्म 'पृथ्वीराज' और 'मेजर' के समक्ष कड़ी चुनौती पेश करेगी। इसमें अभिनेता सूर्या कैमियो की भूमिका में नजर आएंगे।

    #5

    डॉक्टर जी

    आयुष्मान खुराना की सोशल कॉमेडी फिल्म 'डॉक्टर जी' 17 जून को रूपहले पर्दे पर आएगी। यह आयुष्मान के मिजाज की फिल्म है, इसलिए दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

    फिल्म में आयुष्मान एक डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह दिखेंगी। इसके जरिए पर्दे पर पहली बार आयुष्मान और रकुल प्रीत की जोड़ी नजर आएगी।

    फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। इस फिल्म की शूटिंग भोपाल, प्रयागराज में हुई है।

    #6

    जुग जुग जियो

    'जुग जुग जियो' में अभिनेता वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है।

    फिल्म में वरुण के साथ नीतू कपूर और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। इसके जरिए पहली बार दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखने वाली है। इसमें प्रजाक्ता कोली भी दिखेंगी।

    फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। राज मेहता के निर्देशन में बनी फैमिली ड्रामा 'जुग जुग जियो' इस साल 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    जनहित में जारी
    पृथ्वीराज फिल्म

    ताज़ा खबरें

    IMF से पाकिस्तान को झटका, लोन की अगली किश्त जारी करने से पहले लगाई 11 शर्तें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    विदेश मंत्री जयशंकर 19 मई से करेंगे यूरोप के 6 दिवसीय दौरे की शुरुआत विदेश मंत्रालय
    कार स्टार्ट करने में आ रही है दिक्कत? इन तरीकों से दूर होगी परेशानी  कार
    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी

    बॉलीवुड समाचार

    मल्लिका से संजय लीला भंसाली तक, ये कलाकार लगाते हैं मां का सरनेम सेलिब्रिटी गॉसिप
    मदर्स डे पर प्रीति जिंटा ने शेयर की अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक इंस्टाग्राम
    प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची इंस्टाग्राम
    ...जब अमजद खान के पास नहीं थे पत्नी-बेटे को अस्पताल से डिस्चार्ज करवाने के पैसे सेलिब्रिटी गॉसिप

    आगामी फिल्में

    'जुग जुग जियो' से लेकर 'बवाल' तक, ये हैं वरुण धवन की आने वालीं फिल्में बॉलीवुड समाचार
    'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए फिर साथ आएंगे आलिया और वरुण बॉलीवुड समाचार
    रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे इमरान हाशमी और सहर बाम्बा बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर और मुदस्सर अजीज की फिल्म का नाम होगा 'मेरी पत्नी का रीमेक' बॉलीवुड समाचार

    जनहित में जारी

    फिल्म 'जनहित में जारी' के सेट पर चोटिल हुईं अभिनेत्री नुसरत भरूचा बॉलीवुड समाचार
    क्रू के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नुसरत की 'जनहित में जारी' की शूटिंग रुकी बॉलीवुड समाचार
    क्या बंद हो गई नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी'? बॉलीवुड समाचार
    ठंडे बस्ते में नहीं गई 'जनहित में जारी', नुसरत ने शुरू की शूटिंग बॉलीवुड समाचार

    पृथ्वीराज फिल्म

    'पद्मावत' के बाद अब अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' पर लटकी करणी सेना की तलवार अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार अभिनीत 'पृथ्वीराज' और शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का होगा क्लैश अक्षय कुमार
    'अपने 2' की रिलीज टली, अब 'पृथ्वीराज' और 'जर्सी' से क्लैश नहीं होगा अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की कहानी इस ऐतिहासिक महाकाव्य पर है आधारित अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025