प्राइम वीडियो पर इस तारीख से आएगा 'अलायंस', कुणाल खेमू के साथ हर दिन देखें रिश्तों का नया खेल
अमेजन प्राइम वीडियो अपना पहला डेली रियलिटी शो 'अलायंस' शुरू करने जा रहा है। यह शो 26 जून से आएगा, जिसके नए एपिसोड्स हर दिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होंगे।
यह सीरीज जॉन डी मोल के डच फॉर्मेट का भारतीय संस्करण है और इसके साथ कुणाल केमू पहली बार किसी रियलिटी शो में मेजबान के तौर पर दर्शकों के सामने होंगे।
'अलायंस' में ये होगा खास
इसकी शुरुआत 16 कंटेस्टेंट्स के जोड़ों के साथ होगी, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, इन जोड़ियों के बीच के समीकरण और दांव-पेंच भी बदलते जाएंगे।
बानीजे एशिया द्वारा निर्मित 'अलायंस' में दर्शकों को कई सारे ट्विस्ट और रणनीतिक खेल देखने को मिलेंगे, जिसे खासतौर पर भारतीय दर्शकों के लिए तैयार किया गया है।
प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के निदेशक और प्रमुख निखिल मधोक ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि 'अलायंस' भी 'द ट्रैटर्स इंडिया' जैसे उनके सफल बिना पटकथा के शोज की सूची में शामिल होगा।
निखिल का मानना है कि यह शो हर दिन नए सरप्राइज के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा।