NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राज कपूर की 100वीं जयंती पर नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, जमकर की शोमैन की तारीफ
    अगली खबर
    राज कपूर की 100वीं जयंती पर नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, जमकर की शोमैन की तारीफ
    नरेंद्र मोदी ने किया राज कपूर को याद

    राज कपूर की 100वीं जयंती पर नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, जमकर की शोमैन की तारीफ

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 14, 2024
    02:32 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की आज यानी 14 दिसंबर को 100वीं जयंती मनाई जा रही है।

    इस मौके पर 3 दिन के राज कपूर फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई है। बीते दिन शुरू हुए इस कार्यक्रम में कपूर खानदान समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

    हाल ही में शोमैन की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें समर्पित एक पोस्ट किया और उनकी खूब तारीफ की।

    पोस्ट

    राज कपूर ने दुनियाभर के सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी- मोदी

    मोदी ने एक्स पर लिखा, 'आज हम एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता, अभिनेता और शाश्वत शोमैन, महान राज कपूर की 100वीं जयंती मना रहे हैं। उनकी प्रतिभा पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ी और उन्होंने भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी।'

    प्रधानमंत्री ने राज कपूर के अविस्मरणीय किरदारों की सराहना की, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में गूंजते रहते हैं और इसी के साथ उन्होंने राज कपूर को एक सच्चे सांस्कृतिक राजदूत के रूप में वर्णित किया।

    सराहना

    मोदी ने जमकर पढ़े राज कपूर की तारीफ में कसीदे

    अपनी दूसरे पोस्ट में मोदी ने लिखा, 'सिनेमा के प्रति राज कपूर का जुनून कम उम्र में ही शुरू हो गया और उन्होंने एक महान स्टोरीटेलर बनने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी फिल्में कलात्मकता, भावना और यहां तक ​​कि सामाजिक टिप्पणियों का मिश्रण थीं। उन्होंने आम नागरिकों की आकांक्षाओं और संघर्षों को प्रतिबिंबित किया। राज कपूर की फिल्मों के महान किरदार और यादगार गाने दुनियाभर के दर्शकों के बीच गूंजते रहते हैं। उनकी फिल्मों का संगीत भी लोकप्रिय है।'

    श्रद्धांजलि

    भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर ले गए कपूर

    मोदी आगे लिखते हैं, 'राज कपूर सिर्फ एक फिल्म निर्माता नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक राजदूत थे, जो भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर ले गए। फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं की पीढ़ियां उनसे बहुत कुछ सीख सकती हैं। मैं एक बार फिर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और रचनात्मक क्षेत्र में उनके योगदान को याद करता हूं।'

    बता दें कि पिछले दिनों करीना कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक पूरे कपूर परिवार ने मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी।

    खास मौका

    40 शहरों के 135 सिनेमाघरों में एक बार फिर दिखाई जा रहीं कपूर की फिल्में

    राज कपूर आज भले ही इस दुनिया में न हों, लेकिन उन्होंने जो विरासत खड़ी की है, वो कभी धूमिल नहीं हो सकती।

    अभिनय में अव्वल, कैमरे की नजर से कहानी को पिरोने वाले और निर्माता राज कपूर ने सिनेमा को कई सदाबहार फिल्मों से नवाजा है।

    फिल्मों पर अच्छी पकड़ ने उन्हें बॉलीवुड का शोमैन बना दिया। उनकी 100वीं जयंती के मौके पर 40 शहरों के 135 सिनेमाघरों में कपूर की बेहतरीन फिल्मों को फिर दिखाया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राज कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    नरेंद्र मोदी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    राज कपूर

    जन्मदिवस: राज से लेकर रणबीर तक, जानिए कपूर खानदान के सदस्यों के बारे में ऋषि कपूर
    फिल्म 'मैं राज कपूर हो गया' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  बॉलीवुड समाचार
    मुंबई: राज कपूर का बंगला 100 करोड़ रुपये में बिका, वहां बनेगा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट आरके स्टूडियो
    होली पर इन सितारों और निर्देशकों की पार्टियों में जुटता था बॉलीवुड, अब फीका पड़ा जश्न  होली

    बॉलीवुड समाचार

    टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' में शामिल हुए संजय दत्त, पहली झलक आई सामने  टाइगर श्रॉफ
    बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा आजकल कहां है और क्या करती हैं?  दीया मिर्जा
    रणबीर कपूर ने 'एनिमल 3' पर लगाई मुहर, बताया कब शुरू होगी सीक्वल की शूटिंग  रणबीर कपूर
    अनुराग कश्यप के होने वाले दामाद शेन ग्रेगोइरे कौन हैं और क्या करते हैं?  अनुराग कश्यप

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी, जानिए क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप
    क्या है 'प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्‍मी' योजना, जिसे विद्यार्थियों के हित में केंद्र सरकार ने दी मंजूरी? केंद्र सरकार
    नरेंद्र मोदी की उद्धव ठाकरे को चुनौती, कहा- राहुल गांधी से बालासाहेब की प्रशंसा करवाकर दिखाएं उद्धव ठाकरे
    विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में की 2 रैलियां, राहुल गांधी झारखंड में गरजे राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025