Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण में फातिमा, प्रतीक और वामिका गब्बी की एंट्री
मनोरंजन

'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण में फातिमा, प्रतीक और वामिका गब्बी की एंट्री

'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण में फातिमा, प्रतीक और वामिका गब्बी की एंट्री
लेखन नेहा शर्मा
Jan 19, 2022, 05:00 pm 3 मिनट में पढ़ें
'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण में फातिमा, प्रतीक और वामिका गब्बी की एंट्री
'मॉर्डन लव' के हिंदी संस्करण में फातिमा, प्रतीक और वामिका गब्बी की एंट्री

अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी टीवी सीरीज 'मॉडर्न लव' का अब हिंदी संस्करण बनने जा रहा है। बॉलीवुड के कई दिग्गज निर्देशक इसका निर्देशन करने के लिए साथ आए हैं। यह प्रोजेक्ट काफी बड़ा होने वाला है और इसमें काम करने वाले कलाकारों का नाम भी सामने आ गया है। खबर है कि हिंदी संस्करण में अभिनेत्री फातिमा सना शेख, प्रतीक गांधी और अभिनेत्री वामिका गब्बी नजर आएंगी। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कुछ जानकारी मिली है।

रिपोर्ट
सीरीज के हर एपिसोड में होगी एक अलग कहानी

मिड डे के मुताबिक, सीरीज के हर एपिसोड में दर्शकों को एक अलग और दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी। हंसल मेहता, विशाल भारद्वाज, अंजलि मेनन, अलंकृता श्रीवास्तव, शोनाली बोस और ध्रुव सहगल जैसे नामचीन निर्देशक इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। प्रतीक, फातिमा और वामिका हिंदी संस्करण में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इन तीनों ही कलाकारों ने 2020 और 2021 में OTT पर अपना शानदार डेब्यू किया है। प्रतीक, फातिमा और वामिका इस सीरीज से जुड़कर बहुत खुश हैं।

तैयारी
इसी साल दर्शकों के बीच आएगा हिंदी संस्करण

रिपोर्ट में कहा गया है कि कलाकारों ने अपने-अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। छह निर्देशकों की टीम ने लेखकों के साथ एक शानदार कहानी लिखी है। 2021 में हिंदी संस्करण पर काम शुरू हो गया था और OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो इसी साल के अंत तक देसी वर्जन दर्शकों के बीच लाने वाला है। अगले महीने सीरीज के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है।

सीरीज
जानिए टीवी सीरीज 'मॉडर्न लव' के बारे में

'मॉडर्न लव' 18 अक्टूबर, 2019 को रिलीज हुई थी। इस सीरीज के निर्माता जॉन कार्ने थे। इस रोमांटिक कॉमेडी एंथालॉजी सीरीज को दुनियाभर के दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। सीरीज के दो सीजन आए और दोनों सीजन दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरे। इस सीरीज का दूसरा सीजन 13 अगस्त, 2021 को रिलीज हुआ था। द न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा प्रकाशित इसी नाम के साप्ताहिक कॉलम पर आधारित इस सीरीज का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ।

फिल्में
आजकल कहां व्यस्त हैं प्रतीक, फातिमा और वामिका?

प्रतीक गांधी अपनी वेब सीरीज 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' के प्रमोशन में लगे हैं। वह फिल्म 'वो लड़की है कहां' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज के साथ भी प्रतीक एक फिल्म में काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ फिल्म 'दंगल' से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वालीं फातिमा फिल्म 'सैम बहादुर' की तैयारी में लगी हैं। अभिनेत्री वामिका वेब सीरीज 'बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग' और अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म के काम में व्यस्त हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

वामिका पंजाबी, हिंदी और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2007 में आई 'जब वी मेट' में भी उन्हें देखा गया था। वामिका को पंजाबी फिल्मों में बड़ा ब्रेक अमरिंदर गिल और हनी सिंह अभिनीत 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22' से मिला था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
प्रतीक गांधी
फातिमा सना शेख
अमेजन प्राइम वीडियो
वामिका गब्बी
ताज़ा खबरें
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर'
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' मनोरंजन
इंग्लैंड की वनडे और टी-20 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने मैथ्यू मॉट
इंग्लैंड की वनडे और टी-20 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने मैथ्यू मॉट खेलकूद
इलेक्ट्रिक वाहन में कौन से पार्ट्स होते हैं जरूरी और ये कैसे काम करते हैं?
इलेक्ट्रिक वाहन में कौन से पार्ट्स होते हैं जरूरी और ये कैसे काम करते हैं? ऑटो
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला देश
'शिवलिंग' पर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर के खिलाफ केस
'शिवलिंग' पर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर के खिलाफ केस देश
बॉलीवुड समाचार
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका? मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं? मनोरंजन
क्या अक्षय कुमार की 'मिशन सिंड्रेला' OTT सीरीज में होगी तब्दील?
क्या अक्षय कुमार की 'मिशन सिंड्रेला' OTT सीरीज में होगी तब्दील? मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में मनोरंजन
नीना गुप्ता की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक फिल्म, अभिनेत्री ने किया खुलासा
नीना गुप्ता की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक फिल्म, अभिनेत्री ने किया खुलासा मनोरंजन
और खबरें
प्रतीक गांधी
महात्मा ज्योतिराव फुले की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी
महात्मा ज्योतिराव फुले की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी मनोरंजन
तापसी पन्नू ने पूरी की फिल्म 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग
तापसी पन्नू ने पूरी की फिल्म 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग मनोरंजन
फिल्म 'शक्तिमान': ये पांच कलाकार सुपरहीरो किरदार के लिए हैं परफेक्ट
फिल्म 'शक्तिमान': ये पांच कलाकार सुपरहीरो किरदार के लिए हैं परफेक्ट मनोरंजन
'स्कैम 1992' फेम प्रतीक गांधी ने साइन की नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज
'स्कैम 1992' फेम प्रतीक गांधी ने साइन की नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज मनोरंजन
गृहमंत्री के बेटे की हत्या की दिलचस्प कहानी है 'द ग्रेट इंडियन मर्डर', देखिए ट्रेलर
गृहमंत्री के बेटे की हत्या की दिलचस्प कहानी है 'द ग्रेट इंडियन मर्डर', देखिए ट्रेलर मनोरंजन
और खबरें
फातिमा सना शेख
प्रोडूसर तापसी की फिल्म 'धक धक' में फातिमा, दीया मिर्जा और संजना संघी आएंगी नजर
प्रोडूसर तापसी की फिल्म 'धक धक' में फातिमा, दीया मिर्जा और संजना संघी आएंगी नजर मनोरंजन
अगस्त में शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग
अगस्त में शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग मनोरंजन
विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री
विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री मनोरंजन
कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि
कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि मनोरंजन
क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान?
क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? मनोरंजन
और खबरें
अमेजन प्राइम वीडियो
अमेजन प्राइम की फिल्म 'मजा मां' में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी
अमेजन प्राइम की फिल्म 'मजा मां' में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी मनोरंजन
20 मई को रिलीज होगी अजेमन प्राइम की सीरीज 'पंचायत 2'
20 मई को रिलीज होगी अजेमन प्राइम की सीरीज 'पंचायत 2' मनोरंजन
'पाताल लोक 2' के लिए 20 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं जयदीप अहलावत
'पाताल लोक 2' के लिए 20 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं जयदीप अहलावत मनोरंजन
अमेजन प्राइम वीडियो ने किया कई नई सीरीज और फिल्मों का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट
अमेजन प्राइम वीडियो ने किया कई नई सीरीज और फिल्मों का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट मनोरंजन
प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी कंगना के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू'
प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी कंगना के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' मनोरंजन
और खबरें
वामिका गब्बी
दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकती हैं वामिका गब्बी
दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकती हैं वामिका गब्बी मनोरंजन
क्या अभिनेत्री वामिका गब्बी ने साइन की हॉलीवुड फिल्म?
क्या अभिनेत्री वामिका गब्बी ने साइन की हॉलीवुड फिल्म? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022