Page Loader
प्राजक्ता कोली ने मेहंदी समारोह में 'झिंगाट' गाने पर किया डांस, वृषांक खनाल ने दिया साथ 
प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल ने मेहंदी समारोह में 'झिंगाट' गाने पर किया डांस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vrishankkhanal)

प्राजक्ता कोली ने मेहंदी समारोह में 'झिंगाट' गाने पर किया डांस, वृषांक खनाल ने दिया साथ 

Feb 24, 2025
01:02 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री प्राजक्ता कोली शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। वह कल यानी 25 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड और मंगेतर वृषांक खनाल से शादी करने जा रही हैं। दोनों पिछले 13 साल से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। प्राजक्ता और वृषांक की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। अब प्राजक्ता की मेहंदी समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वृषांक के साथ 'झिंगाट' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

वीडियो

साथ में काफी खुश दिखे प्राजक्ता और वृषांक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्राजक्ता और वृषांक को 'झिंगाट' गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। दोनों साथ में काफी खुश हैं। उनकी मुस्कुराहट और अंदाज देख कोई भी उनसे नजरें नहीं हटा पाएगा। दोनों की जोड़ी खूबसूरत लग रही है। प्राजक्ता और वृषांक ने 17 सितंबर, 2023 को सगाई की थी। अब प्रशंसकों को दोनों की शादी का इंतजार है। बता दें वृषांक नेपाल के रहने वाले हैं और पेशे से एक वकील हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो